फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rs 45 loot in Ambala

आंखों में मिर्च झोंक 45 लाख लूटे

Fri, 25 Oct 2013 11:46 PM IST
अंबाला
अंबाला Updated Fri, 25 Oct 2013 11:46 PM IST
विज्ञापन
Rs 45 loot in Ambala
अंबाला शहर के सेखो पेट्रोल पंप के पास एक गली में शुक्रवार रात बदमाशों ने एक युवक की आंखों में मिर्च झोंक करीब 45 लाख रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


विरोध करने पर बदमाशों ने युवक कों चाकू मारकर घायल कर दिया। पीड़ित युवक अंबाला में सर्राफा व्यवसायियों को पार्सल सप्लाई करता है और शुक्रवार को पेमेंट लेकर घर जा रहा था। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार यमुनानगर का रहने वाला जितेंद्र एक कोरियर कंपनी में काम करता है। वह अंबाला में सर्राफा व्यवसायियों को पार्सल सप्लाई करने के लिए आता रहता है। उसने शहर के ही सेक्टर 7 में एक मकान किराये पर ले रखा था।
विज्ञापन


उसने बताया कि शुक्रवार को वह सर्राफा व्यवसायियों से पेमेंट संग्रह करने के बाद एक्टिवा से घर जा रहा था।  अग्रसेन चौक के पास ही स्थित सेखों पेट्रोल पंप के साथ लगती एक गली में पहुंचा, तो इसी दौरान करीब चार युवक आए और उसकी आंखों में मिर्च झोंक दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान इन युवकों ने उस बैग को छीन लिया, जिसमें करीब 45 लाख रुपये थे। विरोध करने पर बदमाशों ने उस पर चाकू से वार कर दिया, जो उसके हाथ में लगा। इसके बाद युवक फरार हो गए। किसी तरह से उसने इसकी सूचना घटनास्थल से थोड़ा आगे एक दुकानदार को दी, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।


पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। घायल को शहर सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार किया गया। बलदेव नगर पुलिस का कहना है कि लूट की घटना हुई है, जिस पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed