{"_id":"ce544b06de7aee429cbbf3dc0d84e3e4","slug":"rs-45-loot-hawala-behind-the-hiest","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट पर सवाल, ‘हवाला’ से जुड़ी है वारदात!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट पर सवाल, ‘हवाला’ से जुड़ी है वारदात!
अंबाला
Updated Fri, 25 Oct 2013 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला में कूरियर ब्वाय जितेंद्र की आंखों में मिर्च झोंक 45 लाख रुपये की लूट के मामले की जांच कर रही पुलिस ने देर रात कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर उनके पास से सत्रह लाख रुपये, नोट गिनने और पैक करने की मशीनें बरामद की हैं।
जांच के दौरान पुलिस को यह वारदात ‘हवाला’ कांड से जुड़े होने सुराग के मिले हैं। पुलिस कमिश्नर ने सीआईए को जांच के लिए लगा दिया है। हिरासत में लिए गए लोग घटना स्थल के पास ही किराए के मकान में रहते है।
हिरासत में लिए गए संदिग्ध मूल रूप से गुजराती है।
इनके पास से गुजराती भाषा में ही लिखी गई कई ट्रांसजेक्शन की रसीदें भी मिली हैं। कूरियर ब्वॉय जितेंद्र से 45 लाख की लूट, उसकी आंखों में मिर्च झोंकने व हाथ पर चाकू मारने की घटना शुरू से ही अंबाला पुलिस को हजम नहीं हो रही थी।
विज्ञापन
लेकिन फिर भी पुलिस ने इसी घटना की जांच को आगे बढ़ाते हुए आसपास इलाकों में लुटेरों की तलाश शुरू की। तभी पुलिस को मालूम चला कि वहीं घटना स्थल के पास ही चार मकान गुजरातियों ने किराए पर लिए हुए हैं। पुलिस ने वहां जब रेड की तो वहां कुछ गुजराती मिले, जिनके पास नोट गिनने की मशीनें, नोट को बंडल बनाकर पैक करने की मशीनें और 17 लाख रुपये ऐसी राशि मिली, जिसका कोई हिसाब-किताब नहीं था। सीआईए की टीम वहां पहुंची और टीम ने प्राथमिक जांच में ये वारदात हवाला कांड से जुड़ी बताया।