फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   RPF personnel's wife lodged a complaint

Ambala News: आरपीएफ कर्मी की पत्नी ने दी शिकायतऔ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
RPF personnel's wife lodged a complaint
अंबाला। ठेकेदार और आरपीएफ कर्मचारी के बीच विवाद अब तूल पकड़ने लगा है। निलंबित आरपीएफ की पत्नी ने ठेकेदार पर दुर्व्यवहार करने और उसका हाथ पकड़ने के आरोप जड़ दिए हैं। वहीं इस संबंध में एक लिखित शिकायत भी पड़ाव थाने में दे दी है। दूसरी तरफ निलंबित किए गए आरपीएफ कर्मचारी को मंगलवार को विभाग की तरफ से पत्र जारी किया गया है ताकि वो निर्धारित समय पर वो अपना पक्ष रख सके।
विज्ञापन

कर्मचारी की पत्नी ने यह दी शिकायत : आरपीएफ कर्मचारी की पत्नी ने शिकायत में बताया कि उसके भाई की गाड़ी मंडल कार्यालय में लगी हुई थी। लेकिन ठेकेदार बार-बार झूठे आश्वासनों के बाद भी एक साल की राशि का भुगतान नहीं कर रहा था। जब वो पुलिस में शिकायत लेकर गई तो थाने में उसे पैसे देकर समझौता कर लिया। लेकिन जब वो वापस घर की तरफ चली तो मंडल रेल कार्यालय के बाहर उसे रोककर ठेकेदार और उसके लोगों ने दुर्व्यवहार करते हुए हाथ पकड़ लिया। जब उसके पति को जानकारी मिली और वो मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट कर दी गई।
विज्ञापन

यह था मामला : मामला पैसों के लेन-देन को लेकर था। सोमवार को इस संबंध में आरपीएफ की पत्नी की तरफ से पड़ाव थाने में शिकायत दी गई। ठेकेदार ने थाने में आकर पैसे दे दिए और वहां लिखित में समझौता हो गया। लेकिन बाद में यह मामला मारपीट में तब्दील हो गया। ठेकेदार और उसके अन्य साथी मंडल कार्यालय पहुंच गए। जब मामला आरपीएफ के उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आया तो कर्मचारी को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed