फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   RPF personnel saved a woman who was falling from a moving Shatabdi train.

Ambala News: चलती शताब्दी से गिर रही महिला को आरपीएफ जवान ने बचाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
RPF personnel saved a woman who was falling from a moving Shatabdi train.
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 1 से चली शताब्दी में सवार होती युवती को बचाते आरपीएफ सिप
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी रेलवे स्टेशन पर वीरवार को ट्रेन 12046 चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म-1 से छूटने के दौरान एक महिला यात्री ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते समय गिरने लगी। इसी दाैरान प्लेटफाॅर्म पर तैनात आरपीएफ कांस्टेबल मनिंदर सिंह ने साहस और फुर्ती दिखाते हुए उन्हें ट्रेन के नीचे आने से बचा लिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी प्लेटफॉर्म से गति पकड़ रही थी। इसी दौरान एक महिला यात्री ने जल्दबाजी में चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की। पैर फिसलने के कारण वह असंतुलित होकर नीचे गिरने लगी और कुछ ही पलों में ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच की खतरनाक खाली जगह की चपेट में आने वाली थी, तभी कांस्टेबल ने तुरंत दौड़ते हुए महिला यात्री को सुरक्षित ट्रेन की चपेट में आने से खींचकर बचा लिया। इसके बाद उन्होंने महिला को सुरक्षित रूप से ट्रेन के डिब्बे में चढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed