फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Roll numbers of children not found, parents gave complaint against CSC operator

Ambala News: बच्चों के नहीं मिले रोल नंबर, अभिभावकों ने सीएससी संचालक के खिलाफ दी शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Roll numbers of children not found, parents gave complaint against CSC operator
अंबाला सिटी। सीएससी सेंटर संचालक द्वारा बच्चों से पैसे लेकर परीक्षा फॉर्म न भरने का मामला सामने आया है। दरअसल अंबाला के कुछ छात्र छात्राओं ने जगाधरी गेट स्थित सीएससी सेंटर पर 10वीं और 12वीं ओपन बोर्ड परीक्षा के फॉर्म भरवाए थे। यह कार्य विद्यार्थियों द्वारा तकरीबन सात से आठ महीने पहले किया गया था और अब 27 फरवरी से परीक्षाएं शुरु हो रही है। वहीं परीक्षा तिथि जारी होने के बाद विद्यार्थी और उनके अभिभावक सीएससी संचालक के पास पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनके रोल नंबर ही नहीं आए हैं। वहीं सीएससी संचालक ने अभिभावकों को फॉर्म रिजेक्ट होने की बात कही है। अभिभावकों का आरोप है कि संचालक ने बच्चों के फार्म भरे ही नहीं हैं और रुपये ले लिए। इस संबंध में अभिभावकों ने पुलिस में शिकायत देते हुए संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है ताकि बच्चों का भविष्य बच सके। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed