{"_id":"5f41804e8ebc3e3cf67f71f4","slug":"robbry-from-person-who-is-sleeping-in-retayring-room-ambala-news-knl41634783","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायरिंग रूम में सो रहे व्यक्ति से लूट, 5 ने पीटकर किया अधमरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायरिंग रूम में सो रहे व्यक्ति से लूट, 5 ने पीटकर किया अधमरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाक-चौबंद व्यवस्थाओं के बीच छावनी रेलवे स्टेशन के द्वितीय श्रेणी विश्राम गृह में आराम कर रहे व्यक्ति के साथ लूट हो गई। विश्राम गृह में आए 4-5 युवकों ने लूट को अंजाम दिया और व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया। लेकिन हैरानी की बात है कि यह वाक्या न तो आरपीएफ को ज्ञात हुआ और न जीआरपी को। सवाल यह भी है कि रेलवे की चाक-चौबंद व्यवस्थाओं के बीच एक व्यक्ति स्टेशन पर न केवल सोने के लिए पहुंच जाता है और उससे लूट भी हो जाती है।
------------------------------------------------
वीडियो वायरल के बाद हरकत में एजेंसियां
मामला 21 अगस्त सुबह लगभग 8 बजे का है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि द्वितीय क्लास विश्राम गृह में बैठे एक व्यक्ति के साथ बुरी तरीके से मारपीट की गई। उसकी टांग में गहरी चोट है। मारपीट के कारण विश्राम गृह के फर्श पर खून बिखरा पड़ा है। मौके पर पहुंचे टीटीई और एसएस रूम से आया एक कर्मचारी स्ट्रेचर पर घायल व्यक्ति को लेकर जा रहे हैं। वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने जब घायल से बात की तो उसने बताया कि उसका नाम राजेश है सहारनपुर बताया है।
अनसुलझे सवाल
जानकारी मिली है कि इस व्यक्ति के पास न तो कोई रेलवे टिकट था और न ही पास। फिर वह शुक्रवार सुबह कैसे स्टेशन परिसर में प्रवेश कर गया? द्वितीय विश्राम गृह तक कैसे पहुंचा? व्यक्ति के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी और इसकी किसी भी सुरक्षा एजेंसी को जानकारी क्यों नहीं मिली।