{"_id":"66355bc04f5f7d28690425d4","slug":"robbed-by-attacking-with-sword-and-rod-ambala-news-c-36-1-sknl1017-122584-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: तलवार और रॉड से हमला कर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: तलवार और रॉड से हमला कर लूटा
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सिटी के मटहेड़ी शेखां गांव में बाइक सवार तीन बदमाशों ने दुकानदार पर वीरवार रात को तलवार और रॉड से हमला कर लूटपाट की। बदमाश पहले से ही रेकी कर रहे थे जैसे ही दुकानदार मटहेड़ी शेखां गांव निवासी गगन नरूला आया तो जानलेवा हमला कर दिया और लैपटॉप, ढाई लाख की नगदी ले उड़े।
यह पूरी वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद है। घायल दुकानदार फिलहाल निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। रात को ही सूचना मिलने पर एएसपी सृष्टि गुप्ता और जांच टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। उधर, मटहेड़ी शेखां गांव बाजार के दुकानदारों ने शुक्रवार को सुबह जमकर रोष जताया। अपनी दुकानें बंद करने के बाद एकजुट हुए दुकानदारों ने पुलिस के सामने ही उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई। उनका कहना था कि पहले भी करीब आधा दर्जन भर इलाके में लूट और उसका प्रयास किया जा चुका है। पुलिस को इलाके में गश्त बढ़ानी चाहिए।
जख्मी होने पर भी बदमाशों के पीछे भागा पीड़ित
पुलिस को दी शिकायत में मटहेड़ी शेखां गांव निवासी गगन नरूला ने बताया कि उसकी नरूला गारमेंट्स क्लाथ हाउस नाम से मटहेड़ी शेखां अड्डे पर दुकान है। वह वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर का भी काम करता है। वीरवार रात करीब नौ बजे को वह अपनी दुकान से लैपटॉप और करीब ढाई लाख रुपए नगद लेकर पैदल-पैदल अपने घर की तरफ जा रहा था। दुकान की चाबियां भी बैग में डाल रखी थी। जब वह अपने घर के पास पहुंचा तो बाइक पर तीन बदमाश आए। तीनों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। बदमाशों ने उसके ऊपर जानलेवा हमला करते हुए लोहे की रॉड उसके सिर और कमर में मारी।
विज्ञापन
दो बदमाशों ने तलवार से उसकी दोनों बाजुओं पर कई वार किए। उसने शोर मचाया तो तीनों बदमाश उसका बैग छीन कर बाइक पर फरार हो गए। शोर सुनकर ममेरा भाई अमन घर से आए और उसे सीएचसी चौड़ मस्तपुर दाखिल करवाया लेकर पहुंचा। घायल गगन ने बताया की सिर समेत शरीर पर नौ जगह चोटें आई हैं। व्यक्ति सिटी के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल है। घायल अवस्था में ही दुकानदार बाइक सवार बदमाशों के पीछे शोर मचाते हुए भागा।
दो बाइक पर नजर आ रहे पांच बदमाश
पुलिस का कहना है कि शातिर बदमाशों ने पूरी रेकी के साथ वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी में पहले एक बाइक पर दो व्यक्ति आते हुए दिखाई देते हैं और चलते जाते हैं। जैसे ही दुकानदार निकलता है तो बाइक पर फिर तीन नकाबपोश बदमाश आते हैं। पुलिस फुटेज लेकर जांच कर रही है। साथ ही इलाके में भी पूछताछ की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है।
पहले भी हो चुकीं वारदात
- 6 मार्च को मटहेड़ी शेखां में करियाना दुकानदार गुलशन पर भी चाकू से हमला कर बैग छीनने का प्रयास किया था। दुकानदार अपने बेटे साथ जा रहा था। पीड़ित ने रोष जाते हुए थाना प्रभारी के सामने ही अपने वारदात के बारे में बताया और कहा कि अभी तक आरोपी गिरफ्त से बाहर है।
- करीब 4 महीने फ्रूट वाला फ्रूट विक्रेता पंडित का बैग छीनकर बाइक सवार हो गए थे फरार
- करीब डेढ़ साल पहले भी मटहेड़ी सरकारी स्कूल के पास ही किराना दुकानदार भूपेंद्र सिंह का बैग छीनकर ले गए थे।
वर्जन
सीसीटीवी फुटेज में वारदात से पहले 2 बाइकों पर 5 युवक रेकी करते और वारदात के बाद भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए साइबर सेल टीम की भी मदद ली जा रही है। दुकानदारों को आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। इलाके में गश्त भी बढ़ाई जाएगी।
-ऋषिपाल, थाना प्रभारी नग्गल थाना