फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Roadways workers roared in support of demands

Ambala News: मांगों के समर्थन में गरजे रोडवेज कर्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Roadways workers roared in support of demands
अंबाला। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा के बैनर तले शुक्रवार को अंबाला डिपो में अतिरिक्त परिवहन सचिव के रवैये के खिलाफ काले झंडों के साथ दो घंटे का विरोध प्रदर्शन किया गया। साथ ही मांगें रखते हुए 26 जून तक का अल्टीमेटम दिया गया है। उनका कहना है कि अगर मांगें पूरी न हुई तो रोडवेज कर्मचारी हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन


इंद्र सिंह बधाना ने बताया कि हिसार डिपो में कर्मचारियों के सैकड़ों केस लंबित हैं। इस कारण कर्मचारियों के एसीपी जैसे महत्वपूर्ण लाभ रुके हुए हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए हिसार डिपो के साझा मोर्चे ने 15 मई को महाप्रबंधक को नोटिस दिया था। इसकी सूचना अतिरिक्त परिवहन सचिव को भी दी गई।
विज्ञापन


अतिरिक्त परिवहन सचिव ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान पर कोई कदम नहीं उठाया। दूसरी ओर महाप्रबंधक की बिना तथ्यों की बातों में आकर गुमराह होकर दो कर्मचारी नेताओं के तबादले दूरदराज डिपो में कर दिए। रमेश श्योकंद, संजय कालता, विक्रम राणा, अजैब सिंह, रविंद्र फौजी, पुष्पेंद्र, बलविंद्र , शीशपाल आदि ने बताया कि समय पर समाधान नहीं होता है तो मजबूरी में डिपो कमेटी आंदोलन करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों से अतिरिक्त सचिव ने चालक, परिचालक, निरीक्षक, उप निरीक्षक व कर्मशाला के कर्मचारियों के देय और अवकाशों में गोलमाल हो रहा है। सोनीपत डिपो के आरएसओ द्वारा परिवहन विभाग के उच्च अधिकारियों को बाईपास करते हुए देय अवकाशों में कटौती करने का फरमान जारी कर दिया गया। इससे सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान किया जा रहा है। कर्मचारियों में बहुत रोष है। 10 मार्च को परिवहन मंत्री की बैठक में जिन मांगों पर सहमति बनी थी, उनके परिपत्र जारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed