फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   roadways buses free travall on occasion of Rakhsabandhan

बुधवार दोपहर 12 बजे से रक्षा बंधन की रात 12 बजे तक बहनें कर सकेंगी निशुल्क यात्रा

Tue, 13 Aug 2019 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
roadways buses free travall on occasion of Rakhsabandhan
अंबाला सिटी। रक्षाबंधन के दिन बहनों को निशुल्क यात्रा के दौरान किसी प्रकार की दिक्कतें नहीं झेलनी पड़ेंगी। सरकार ने इस बार 14 अगस्त की दोपहर 12 बजे से यह सुविधा शुरू करने का एलान किया है। 14 से दोपहर 12 बजे से 15 अगस्त को रात 12 बजे तक बहनें निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। इतना ही नहीं 15 वर्ष तक की आयु के बच्चे भी उनके साथ निशुल्क यात्रा का लाभ उठा सकते हैं। सरकार ने रक्षाबंधन के दिन बसों में होने वाली मारामारी से राहत देते हुए यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

प्राइवेट बस संचालकों पर हो कार्रवाई : रमन सैनी
इंटेक यूनियन के उपमहासचिव रमन सैनी ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया। साथ ही सरकार से मांग करते हुए कहा कि जो प्राइवेट बस संचालक इस दिन बसों को न चलाएंगे उनके खिलाफ भी कार्रवाई का प्रावधान सुनिश्चित होना चाहिए। बता दें कि ज्यादातर प्राइवेट बस संचालक इस दिन अपनी बसें ही नहीं चलाते या फिर सड़क पर जो बसें उतरती हैं। उनकी संख्या इक्का-दुक्का ही रहती है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दी बधाई
रक्षाबंधन की बधाई देते हुए स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि हमारी संस्कृति में समाहित सामाजिक और नैतिक मूल्य हमारी परंपराओं का निर्वाह करते आये हैं। रक्षाबंधन भी हमारा पवित्र और पावन त्योहार है जो बहन-भाई के प्यार को प्रदर्शित और परिभाषित करता है। हमें इस त्योहार को बहुत ही प्यार के साथ मनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed