फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Roadways blocked today, routes going to seven states will be affected

Ambala News: रोडवेज का चक्का जाम आज, सात राज्यों में जाने वाले रूट रहेंगे प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jan 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Roadways blocked today, routes going to seven states will be affected
अंबाला। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा ने बुधवार को चक्का जाम करने की घोषणा की है। ऐसे में कर्मचारी नेताओं का कहना है कि बुधवार को एक भी बस को नहीं निकलने दिया जाएगा। इस कारण अंबाला से सात राज्यों में जिसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल, चंडीगढ़, पंजाब, राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में जाने वाली बसें प्रभावित रह सकती हैं। इन राज्यों में करीब 23 लंबे रूटों पर बसें प्रभावित रहेंगी। वहीं छोटे रूटों की बात करें तो 30 से अधिक ऐसे रूट हैं जहां पर अंबाला डिपो की बसें जाती हैं। अंबाला डिपो के पास कुल 237 बसें हैं और 550 के करीब चालक, परिचालक हैं। वहीं अंबाला छावनी बस अड्डा से करीब 15 हजार यात्रियों का रोजाना अवागमन होता है। वहीं दूसरी तरफ रोडवेज प्रशासन की तैयारी है कि वह सुबह बसें निकालेंगे। ऐसे में रोडवेज यूनियन और रोडवेज प्रशासन के बाद आमने-सामने की स्थिति भी बन सकती है। इसको लेकर रोडवेज प्रशासन ने अंबाला सिटी व अंबाला छावनी के बस स्टैंड के लिए पुलिस विभाग ने पुलिस बल भी मांग लिया है जो सुबह बस स्टैंड पर नजर आएगा। अधिकारियों का साफ कहना है कि अगर कोई कानून तोड़ने की कोशिश करेगा तो कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वहीं साझा मोर्चा यूनियन के सदस्य जयवीर घनघस ने बताया कि साझा मोर्चा में दस संगठन और 20 सदस्य हैं। रोडवेज के सभी कर्मचारी सरकार की वायदाखिलाफी के खिलाफ बुधवार को चक्का जाम करेंगे।
विज्ञापन


ये हैं रोडवेज कर्मचारियों की मांगें



मुख्य मांगों में हिट एंड रन भारतीय न्याय संहिता काले कानून को तुरंत वापस लिया जाए, 265 मार्गों पर असीमित परमिट पॉलिसी को वापिस लेकर रोडवेज बेड़े में नई बसें खरीदी जाएं, परिचालक, चालक, लिपिकों की वेतन विसंगति दूर की जाए, देय अवकाश कटौती पत्र वापस लिया जाए, बसों के मरम्मत कार्य कंपनी को न दिया जाए, 2016 में भर्ती हुए चालकों सहित दादरी डिपो के 52 हेल्परों को पॉलिसी बना कर पक्का किया जाए, 2002 में भर्ती हुए चालकों को नियुक्ति से पक्का करके इन्हें पुरानी पेंशन योजना में शामिल किया जाए, 28 अक्तूबर 2005 से पहले भर्ती प्रकिया के तहत भर्ती होने वाले कर्मचारियों को सरकार के आदेशों अनुसार पुरानी पेंशन योजना में शामिल किया जाए, ग्रुप डी के कर्मचारियों को कॉमन कैडर से बहार करके तकनीकी पदों पर प्रमोशन की जाए, बकाया कई वर्षों के बोनस का भुगतान किया जाए, तकनीकी वेतनमान से वंचित कर्मचारियों को तकनीकी वेतन मान दिया जाए।
विज्ञापन




----------------------



यह रूट होंगे प्रभावित



देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, मेरठ, लखनऊ, यमुनागर, जयपुर, बद्दी, कालका, शिमला, सोलन, बैजनाथ, धर्मशाला, कुल्लू मनाली, चंडीगढ़, सिरसा, हिसार, हांसी, लुधियाना, पटियाला, अमृतसर, जालंधर, दिल्ली, नारायणगढ़, शहजादपुर, बराड़ा, कुरूक्षेत्र, पानीपत व अन्य रूट होंगे प्रभावित।
विज्ञापन
विज्ञापन






सुबह नियमानुसार बसों की व्यवस्था की गई है। इस बाबत पुलिस की भी मदद ली जाएगी। हमें यात्रियों को दिक्कत नहीं होने देनी है। इसके लिए चालकों की भी ड्यूटी लगाई गई है
-विपुल नांदल, ट्रेफिक मैनेजर, अंबाला डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed