फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Roads closed at polling center, inconvenience to people

Ambala News: मतगणना केंद्र पर बंद रहे रास्ते, लोगों को परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Roads closed at polling center, inconvenience to people
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला। अंबाला लोकसभा सीट के लिए सुबह आठ बजे से मतों की गणना शुरू हुई। इसमें से अंबाला कैंट में तीन विधानसभाओं की मतों की गणना के लिए केंद्र बनाए थे। ऐसे में यहां पर अंबाला-जगाधरी राष्ट्रीय राजमार्ग को दो स्थानों पर राजमार्ग के बंद कर रूट डायवर्ट किया था।
सुबह मतों की गणना से पहले जब लोग अपने कार्यों के लिए घरों से निकले तो उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। छात्रों के लिए बसें उनके स्थानों पर तक नहीं पहुंच पाईं। वहीं अन्य लोगों को गलियों में से भारी जाम के बीच से गुजरने को मजबूर होना पड़ा। जैसे-जैसे दिन चढ़ा गर्मी भी बढ़ती दिखाई दी। ऐसे में लोगों नाकों पर नाराजगी व्यक्त करते दिखाई दिए।
विज्ञापन


केस एक

अंबाला-जगाधरी राजमार्ग पर लौटते दिखे लोग

अंबाला जगाधरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुभाष पार्क के पास व गोबिंद नगर के पास दो स्थानों पर नाका सुबह ही लगा दिया गया था। ऐसे में जगाधरी की तरफ से आने और जाने वाले लोगों को अंबाला छावनी पहुंचने पर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गोबिंद नगर के पास उन्हें गलियों की तरफ डायवर्ट कर दिया गया। जहां पर अत्यधिक छोटे बड़े वाहन पहुंचने पर लोगों को कड़ी दोपहरी में जाम का सामना करना पड़ा। यहां पर लोगों को वापस लौटना पड़ा। यहां पर लोग नाराजगी जाहिर करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस दो

अंबाला छावनी से नहीं जा सके विद्यार्थी

अंबाला छावनी से विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले लोग रोजाना छावनी के नागरिक अस्पताल से बस में सवार होते हैं। सुबह जब विद्यार्थी पहुंचे तो यहां पर कोई ट्रेफिक ही नहीं था। उन्होंने काफी देर तक बस का इंतजार किया, मगर जब बस नहीं आई तो उन्हें वापस घर लौटना पड़ा। इस दौरान यहां पर सैकड़ों विद्यार्थियों की लाइन लगी दिखाई दी। विद्यार्थियों का कहना था कि मुख्य राजमार्ग को किस प्रकार बंद किया जा सकता है यह समझ से परे है। यह विद्यार्थी रोजाना मुलाना यूनिवर्सिटी के लिए आते जाते हैं।




केस तीन

डिवाइडर और तारों से नीचे से निकले वाहन

छावनी में डीएवी रिविर साइड स्कूल को मुलाना विधानसभा के लिए गणना केंद्र बनाया था। यहां पर लोग सबसे अधिक परेशान दिखे। लोग डिवाइडर से अपने वाहनों को लेकर जा रहे थे। यहां पर तारों से नीचे से वाहन गुजरते दिखाई दिए। जाम की स्थिति बनी हुई दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed