फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Roads are in bad condition, claims are of patchwork

Ambala News: सड़कों के हालात खराब, दावा पैचवर्क का

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Roads are in bad condition, claims are of patchwork
अंबाला सिटी। बारिश के बाद से शहर की मुख्य सड़कों की हालत खराब हो गई है। कई सड़क ऐसी हैं, जहां गहरे गड्ढे हो गए हैं। शहर के सेक्टर और कॉलोनियों में सड़कों की हालत को सुधारने और नई सड़क बनाने के लिए निगम ने अभी कार्य शुरू नहीं किया है। आचार संहिता हटने के बाद निगम ने पैचवर्क कर सड़कों की हालत सुधारने का दावा किया है लेकिन इसमें अभी समय लग सकता है क्योंकि कई सड़कों के टेंडर चुनाव के कारण लटके हैं। उनके वर्कऑर्डर जारी होने हैं। निगम पार्षदों का कहना है कि सड़कों की हालत बेहद खराब है। नगर निगम आयुक्त आरके सिंह ने कहा कि जल्द ही सड़कों का पैचवर्क किया जाएगा, इसके लिए निगम ने कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

कोट्स
सर्कुलर रोड और रेलवे रोड सड़क के हालात बेहद खराब है। काफी समय से यह सड़क टूटी पड़ी है। वह निगम अधिकारियों से इस बारे में मिले थे ताकि सड़कों का पैचवर्क किया जा सके। पैचवर्क के लिए टेंडर होना है। निगम अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही टेंडर किया जाएगा। बरसाती सीजन के बाद सड़कों के हालात ज्यादा खराब हो गए हैं।
विज्ञापन

मिथुन वर्मा अधिवक्ता, पार्षद, वार्ड-10
कोट्स
जंडली की मुख्य रोड खराब है। इसके साथ ही श्मशानघाट से लेकर माता रानी चौक तक सड़क भी कई जगह से धंस गई है। इस वजह से सड़क उबड़-खाबड़ हो गई है। कई जगह मेन हाल भी टूट गए हैं। सड़कों के टेंडर लगे हुए हैं। उनके वर्कऑर्डर मिलने बाकी है। टेंडर के बारे में स्थिति जानने के लिए निगम अधिकारियों से मिलकर आएंगे ताकि जल्द कार्य शुरू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रीति सूद, पार्षद, वार्ड-20
कोट्स
सेक्टर-7 में नीलकंठ मंदिर और पंचायत भवन की तरफ जाने वाली पीरवाली रोड कई जगह से टूट गई है। इस सड़क को बनाने के लिए वर्कऑर्डर होने हैं। बारिश के कारण सड़क टूटने से कई जगह गड्ढे भी हो गए हैं। जल्द ही सड़क का टेंडर होना है। इसके बाद इन सड़क को बनवाया जाएगा।

संदीप सचदेवा अधिवक्ता, मनोनीत पार्षद।
कोट्स
नगर निगम अधिकारियों का शहर की सड़कों की तरफ कोई ध्यान नहीं है। ऐसी कोई सड़क नहीं है, जो टूटी हुई नहीं है। सभी सड़कों का बुरा हाल हो चुका है। बारिश ने भी निगम की सड़कों की पोल खोल दी है। निगम ने जहां दिखावे के तौर पर पैचवर्क किया था, वह भी बरसाती पानी में बह चुका है। निगम को सभी सड़कों के टेंडर कर दोबारा बनानी चाहिए ताकि शहर की जनता को परेशानी न झेलनी पड़े।
पूजा चौधरी, मनोनीत पार्षद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed