फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Roads and drains of different wards will be built with Rs 2.40 crore

Ambala News: 2.40 करोड़ से बनेंगी अलग-अलग वार्डाें की सड़के और नालियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Roads and drains of different wards will be built with Rs 2.40 crore
अंबाला सिटी। शहरी क्षेत्र के तहत वार्ड नंबर 3, 7, 12, 17 व 19 में 2 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से किए जाने वाले विकास कार्यों का रविवार को सिटी विधायक असीम गोयल ने शिलान्यास किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हरियाणा के कुशल नेतृत्व में शहर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की झड़ी लगी हैं। बताया कि इन विकास कार्यों में गलियों का निर्माण, नालियों का निर्माण, बरसाती पानी की निकासी के लिए पाइप लाइन बिछाने बारे व अन्य परियोजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

विधायक असीम गोयल ने इन विकास कार्यों के शिलान्यास और उद्घाटन की बधाई देते हुए कहा कि इन विकास कार्यों के होने के बाद आमजन को इनकी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। नालियों का निर्माण, गलियों का निर्माण व अन्य विकास कार्य क्षेत्रवासियों की पुरानी मांग थी, जो की अब पूरी हो गई हैं। वहीं, विकास कार्यों के तहत विधायक असीम गोयल ने वार्ड नंबर-12 में 9.89 लाख रुपये की लागत से सड़कों का चौड़ीकरण और नवीनीकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष हरीश शर्मा, अमन सूद, राम चंद्र सैनी, पार्षद मनीष आन्नद मन्नी, पार्षद मोनिका मल, पूर्व मेयर रमेश मल, गुरप्रीत शाना, एसपी गोयल, अनिल गुप्ता, दीपक बिडलान, संजय भंवर, स्वर्ण सैनी, संजीव गोयल टोनी, अर्पित अग्रवाल, ध्रुव त्रिखा के साथ-साथ आदि मौजूद रहे।

इस तरह से होंगे काम

इसी वार्ड में 7.5 लाख रुपये की लागत से गलियों व ड्रेन के निर्माण के लिए, वार्ड नंबर-3 में 64.38 लाख रुपये की लागत से गलियों के निर्माण, वार्ड नंबर-7 में 66.23 लाख रुपये की लागत से बरसाती पानी की निकासी के लिए पाइप लाइन बिछाने के निर्माण कार्य। वार्ड नंबर-19 में 82.54 लाख रुपये की लागत से गलियों व नालियों के निर्माण कार्य का शिलान्यास तथा नसीरपुर में 27 लाख रुपये की लागत से बनाई गई नवनिर्मित महर्षि वाल्मीकि धर्मशाला के प्रथम तल का उद्घाटन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed