फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   RO-ARO appointed for municipal body elections

Ambala News: नगर निकाय चुनाव के लिए आरओ-एआरओ नियुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
RO-ARO appointed for municipal body elections
अंबाला सिटी। नगर निगम के तहत मेयर के उपचुनाव और नगर निकायों के चुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी और डीसी अजय सिंह तोमर ने अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने चुनावों के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए आरओ और एआरओ को नियुक्त करते हुए नोडल अधिकारी के साथ-साथ सेक्टर अधिकारी को लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर निगम के तहत मेयर के चुनाव के लिए रिटर्निंग अधिकारी और एसडीएम अंबाला शहर दर्शन कुमार, बराड़ा नगर पालिका के लिए रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम अमित भारद्वाज, नगर परिषद अंबाला छावनी के लिए रिटर्निंग अधिकारी और एसडीएम विनेश कुमार नियुक्त किए गए हैं। इसके साथ-साथ तहसीलदार व नगर निगम के संयुक्त आयुक्त को भी चुनाव के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर एआरओ लगाया है।
विज्ञापन

आचार संहिता का करें पालन
चुनाव आयोग की घोषणा के उपरांत आचार संहिता लागू हो गई हैं। इसके तहत जहां पर भी चुनाव हैं, वहां पर किसी भी तरह के विकास कार्यों का उद्घाटन, शिलान्यास या कार्यों से संबंधित घोषणा नहीं की जा सकती। जो कार्य चल रहें है, वो ही चलते रहेंगे। इसके साथ-साथ आर्म लाइसेंस जमा करवाने के भी निर्देश जारी किए गए। उन्होंने कहा कि अब चुनाव के दौरान किसी भी तरह का लाइसेंस जारी नहीं होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने चुनाव के तहत बनाए जाने वाले मतदान केंद्र का निरीक्षण करने के लिए आरओ और एआरओ को निर्देश दिए ताकि वहां पर सभी मूलभूत सुविधाएं जैसे बिजली, पानी, रैंप, शौचालय के साथ-साथ बूथों के बाहर बूथ नंबर प्रकाशित होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन पत्रों की जांच 18 को
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगर निकायों व मेयर के चुनाव के लिए 11 से 17 फरवरी तक राजपत्रित अवकाश को छोड़कर सभी कार्य दिवस में नामांकन पत्र दाखिल होंगे। इसके बाद 18 फरवरी को नामांकन पत्र की जांच होगी। संबंधित उम्मीदवार 19 फरवरी को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक नामांकन वापस ले सकते हैं। इसी दिन 3 बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आबंटित किए जाएंगे। 19 फरवरी को ही चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों, मतदान केंद्र की सूची चस्पा कर दी जाएगी। 2 मार्च को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा और 12 मार्च को सुबह 8 बजे मतगणना का कार्य शुरू होगा। इसी दिन मतगणना का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed