{"_id":"69f909e8898ed6895f0534bd","slug":"rise-in-plastic-granule-prices-traders-in-trouble-ambala-news-c-36-1-amb1002-162694-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: प्लास्टिक दाने की कीमतों में उछाल, मुश्किल में कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: प्लास्टिक दाने की कीमतों में उछाल, मुश्किल में कारोबारी
विज्ञापन
प्लास्टिक दाने से बनने वाली बोतल।
- फोटो : संगठन
पेयजल मैन्युफेक्चरिंग कंपनी के संचालक बोले- 60 से 70 फीसदी तक बढ़ गई है लागत
माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला सिटी। भीषण गर्मी के बीच अब प्यास बुझाना भी जेब पर भारी पड़ने वाला है। ईरान-अमेरिका के बीच तनाव के कारण प्लास्टिक दाने की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। अचानक तेजी ने अंबाला के पानी के कारोबारियों का बजट बिगाड़ दिया है। पानी की खाली बोतलों के दाम बढ़ने से निर्माता और कारोबारी दोनों परेशान हैं।
कारोबारियों के मुताबिक प्लास्टिक दाना महंगा होने का सीधा असर बोतलों की मैन्युफेक्चरिंग कॉस्ट पर पड़ा है। जो बोतल पहले 70 पैसे में तैयार हो जाती थी, उसकी लागत अब बढ़कर 1.25 रुपये तक पहुंच गई है। बिना ढक्कन के एक लीटर वाली खाली बोतल अब 3.50 रुपये में पड़ रही है। अगर बोतल पर ढक्कन भी लगा दिया जाए तो इसकी कीमत 3.80 रुपये तक जा रही है।
कारोबार पर संकट
अंबाला में पानी की बोतल बनाने वाली कंपनियों का कहना है कि कच्चे माल (प्लास्टिक दाना) के रेट बढ़ने से मुनाफे का ग्राफ लगातार नीचे गिर रहा है। पेयजल मैन्युफेक्चरिंग कंपनी के संचालक संचित अग्रवाल बताते हैं कि प्लास्टिक दाने के रेट बढ़ने से अब पानी के कारोबार में टिक पाना मुश्किल हो रहा है। लागत करीब 60 से 70 फीसदी तक बढ़ गई है, जिससे बाजार में सप्लाई करना चुनौती बन गया है।
विज्ञापन
लोगों की जेब पर पड़ेगा असर
खाली बोतलों की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर बोतलबंद पानी की एमआरपी या बाजार भाव पर पड़ सकता है। आने वाले दिनों में ठंडे पानी की बोतल के लिए उपभोक्ताओं को अपनी जेब और ज्यादा ढीली करनी पड़ सकती है। अंबाला के कारोबारी अब सरकार और प्रशासन से कच्चे माल की कीमतों पर नियंत्रण पाने की उम्मीद लगाए बैठे हैं, ताकि इस तपती गर्मी में पानी का व्यापार ठंडा न पड़ जाए।