फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   rinku sucide in cia custdudy

हेरोइन तस्करी के आरोपी ने सीआइए कस्डटी में फंदा लगा की आत्महत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
rinku sucide in cia custdudy
हेरोइन तस्करी में सेक्टर-10 से पकड़े गए कैंट छोटा बाजार वासी छोटा रिंकू ने सीआइए-वन की कस्टडी में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। एक दिन पहले ही रिंकू को 20 ग्राम नशे के साथ पकड़ा गया था और रविवार को कोर्ट में पेश किया जाना था, लेकिन इससे पहले ही सुबह करीब साढ़े तीन बजे हवालात में पैंट का फंदा बनाकर वह लोहे की ग्रिल से झूल गया। ड्यूटी पर तैनात कर्मियों ने उसे उतारकर आनन-फानन में नागरिक अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वह रास्ते में ही दम तोड़ चुका था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नशे के साथ पकड़े गये आरोपी रिंकू को पूछताछ के बाद शनिवार की देर शाम खाना खिलाकर सीआइए-वन की हवालात में बंद किया गया था, चूंकि रात को नाइट डोमिनेशन था, इसलिए इंस्पेक्टर से लेकर तमाम मुलाजिम गश्त पर निकल गए। हवालात के बाहर कर्मी रिंकू पर निगाह रखे बैठा रहा। ड्यूटी समाप्त करने के बाद जब टीम वापस पहुंची तो कर्मी दरवाजा खोलने के लिए गया, लेकिन अंदर रिंकू को फंदे पर झूलता देख उसके होश उड़ गये। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने मौत की पुष्टि की। रिंकू पर जिले के विभिन्न थानों में हत्या की कोशिश, लूट, डकैती, घर में लूट के बाद हत्या की कोशिश सहित 28 संगीन केस दर्ज हुए। इससे पूर्व भी वह पुलिस कस्टडी और जेल में बंदी के दौरान हाथ की नसें काटकर आत्महत्या की कोशिश कर चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed