फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Review meeting: Target set for board class exam results

समीक्षा बैठक : बोर्ड कक्षाओं के परीक्षा परिणाम का लक्ष्य तय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Review meeting: Target set for board class exam results
जिला ​शिक्षा सदन में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक लेते हुए डीईओ सुरेश कुमार। विभाग
अंबाला सिटी। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शिक्षा विभाग में चल रहे सभी कार्यक्रम की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक का नेतृत्व जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने किया।
विज्ञापन

इसमें जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, जिला गणित विशेषज्ञ, सभी क्लस्टर प्रमुख और सभी जिला नोडल अधिकारियों ने भाग लिया। जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने सभी से अच्छे बोर्ड परिणामों को लेकर चर्चा की और बारहवीं कक्षा को 90 प्रतिशत से ज्यादा और कक्षा दसवीं को 95 प्रतिशत से ज्यादा परिणामों का लक्ष्य भी दिया। साथ ही बायोमीट्रिक और एमआईएस पर नियमित रूप से हाजिरी लगाने पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन

विभाग की चल रही योजना पर चर्चा
जिला शिक्षा अधिकारी ने बोर्ड परीक्षाओं एवं उत्कृष्ट परिणामों के लिए शत-प्रतिशत उपस्थिति, दोहराई और लिखित अभ्यास इत्यादि और उल्लास, ज्ञानदान, एफएलएन, एनएमएमएसएस जैसे विषयों पर जोर देते हुए सभी कार्यक्रमों को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रेरित किया। चिकित्सा विभाग के अधिकारियों की ओर से स्कूल हेल्थ प्रोग्राम, राष्ट्रीय डी वार्मिंग दिवस एवं समूचे कार्यक्रम की मॉनिटरिंग के लिए चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला गणित विशेषज्ञ सुशील अरोड़ा ने एनएमएमएसएस, ई-अधिगम, ज्ञानदान, एनएसपी, गणित ज्ञान क्लब, पजल कॉनर, राष्ट्रीय गणित सप्ताह, प्रार्थना सभा, बुनियाद, सुपर-100, इंस्पायर मानक अवॉर्ड, विज्ञान और गणित प्रदर्शनी, गणित और विज्ञान की लैब, कीट्स, प्रैक्टिकल्स, सहित अन्य कार्यक्रमों जैसे एनडीए, प्रार्थना सभा, मॉडल संस्कृति स्कूल, आरएएस,आरएसबीवीपी के बारे में विस्तार से बताया।
जिले में 10 हजार 952 शिक्षार्थी पंजीकृत
उल्लास जिला समन्वयक कृष्ण पूनिया ने बताया कि उल्लास कार्यक्रम में अंबाला जिले में 10 हजार 952 शिक्षार्थी को पंजीकृत किया जा चुका है और नए शिक्षार्थी पंजीकृत करने के लिए सर्वे किया जा रहा है और सभी शिक्षार्थी को वालंटियर की ओर से निरंतर पढ़ाया जा रहा है। इसी तरह विजय ने एनएसएस और रेडक्रॉस संबंधित जानकारी साझा की।

सहायक परियोजना समन्वयक हरजिंद्र सिंह ने ड्रॉप आउट और आउट ऑफ स्कूल व पीएम श्री स्कूल, हरीश अरोड़ा ने एमआईएस, पीएफएमएस स्कीम और एचआरएमएस, मनोज कुमार ने एफएलएन की विभिन्न दक्षताओं के बारे, अरविंद सैनी ने इको क्लब, तंबाकू मुक्त संस्था, सांस्कृतिक प्रतियोगिता, सीसीआरटी, स्वच्छ हरियाणा मिशन, अमी सिंह ने लीगल लिटरेसी, सड़क सुरक्षा और सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी, नरेंद्र कुमार ने मिड डे मील, अशोक कुमार ने एनसीसी, सहायक शिक्षा अधिकारी खेल अमरिंद्र सिंह ने खेल, योग व मानसिक स्वास्थ्य, पीटीआई मनोज कुमार ने स्काउट व गाइड के बारे में विस्तार से बताया। वहीं, प्रधानाचार्य राम गुप्ता, लोकेंद्र सिंह इत्यादि अनेक ने चर्चा में भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed