फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Retired central employees roared over pending demands

लंबित मांगों को लेकर गरजे सेवानिवृत केंद्रिय कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
Retired central employees roared over pending demands
पीएंडटी कालोनी में प्रदर्शन के दौरान मौजूद सेवानिवृत कर्मचारी - फोटो : Ambala
अंबाला। केंद्रीय सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने मंगलवार को सीजीएचएस कार्यालय पीएंडटी कालोनी के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ रोष जताया।
विज्ञापन

यह प्रदर्शन पोस्टल एंड आरएमएस सेवानिवृत्त वेलफेयर यूनियन के बैनर के नीचे किया गया। इसमें अलग-अलग विभागों से केंद्रीय सेवानिवृत्त एवं कर्मचारी नेता एकत्रित हुए तथा सभी विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इस मौके पर डाक विभाग, इनकम टैक्स, सेहत विभाग, एफसीआई, बीएसएनएल, बैंक, बिजली विभाग, नापतोल विभाग, रेल विभाग, पीडब्लूडी, सफाई कर्मचारी संघ, रोडवेज विभाग, एलआईसी, प्रदेश अध्यक्ष परशुराम सेना के लोग भी शामिल हुए तथा सरकार से मांग की कि कर्मचारियों की मांगों को अति शीघ्र माना जाए। प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय कर्मचारियों ने डीए के एरियर की बहाली, सीजीएचएस सेंटर में डाक्टरों की कमी को पूरा करने, बेहतर मेडिकल सुविधाएं देने, बढ़ती महंगाई सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed