फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Retired army man duped of Rs 5.34 lakh

Ambala News: सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी से 5.34 लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Retired army man duped of Rs 5.34 lakh
अंबाला। सेवानिवृत्त सैन्य कर्मी से 5.34 लाख रुपये की ठगी हो गई। आरोपी ने खुद को एक कंपनी का डायरेक्टर बताकर जवान से स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में निवेश के नाम पर 5.34 लाख 305 रुपये हड़प लिए। जब पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस अधीक्षक को इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मामले की जांच पुलिस द्वारा शुरू कर दी गई है। मनजीत सिंह ने तहरीर में बताया कि आरोपी हरिओम सिंह तोमर भी सेना में था और अब रिटायर हो चुका है। आर्मी में साथ होने की वजह से दोनों की आपस में जान-पहचान हो गई। हरि ओम ने मनजीत सिंह को बताया कि वह नेक्सा ग्रीन लिमिटेड का डायरेक्टर है और उसकी कंपनी गुजरात में एक ड्रीम प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। यह झांसा देकर आरोपी ने पीड़ित से निवेश के नाम पर कुल 7 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद, आरोपी ने मनजीत सिंह को 1 लाख 65 हजार 695 रुपये वापस किए, जिससे पीड़ित को यकीन हो गया कि यह स्कीम सच है, लेकिन, बाकी 5 लाख 34 हजार 305 रुपये आरोपी ने वापस नहीं किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed