{"_id":"6500ca0465c6c069050214c4","slug":"report-mentions-death-due-to-drowning-family-members-reach-sp-office-ambala-news-c-36-1-sknl1017-10230-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रिपोर्ट में डूबने से मौत जिक्र, परिजन पहुंचे एसपी ऑफिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रिपोर्ट में डूबने से मौत जिक्र, परिजन पहुंचे एसपी ऑफिस
विज्ञापन
मृतक कृष्णा की फाइल फोटो
अंबाला। घसीटपुर रेलवे अंडर पास में हुए जलभराव के बीच मृत मिले निशात बाग निवासी 14 वर्षीय कृष्णा का मंगलवार फोरेंसिक और बाल रोग विशेषज्ञ ने पोस्टमार्टम किया। पुलिस को सौंपी रिपोर्ट में किशोर की मौत का कारण डूबना ही सामने आया है और शरीर पर कोई निशान नहीं था।
कागजी कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। उधर, परिजन इस मामले में पड़ोसी परिवार सहित इनेलो नेता पर कार्रवाई की मांग पर ही अड़े थे। पोस्टमार्टम से पहले वह गृहमंत्री अनिल विज के निवास स्थान पर पहुंचे, लेकिन वहां मुलाकात नहीं हो पाई। फिर एसपी कार्यालय में गए और वहां पर शिकायत देकर संबंधित पर कार्रवाई की मांग उठाई।
आश्वासन मिलने के बाद वह छावनी नागरिक अस्पताल पहुंचे और पोस्टमार्टम करवाया। वहीं, अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद हंगामे की सूचना को लेकर भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस की निगरानी में ही शव को घर पहुंचाया गया। करधान चौकी इंचार्ज हरप्रीत ने बताया कि परिजनों ने पड़ोसी और इनेलो नेता के खिलाफ शिकायत दी है और उसकी तफ्तीश की जा रही है। फोरेंसिक रिपोर्ट में मौत का कारण पानी में डूबना ही सामने आया है।
विज्ञापन
यह था पूरा मामला
मृतक किशोर के बहन अंजू ने बताया कि रविवार को उसका भाई कृष्णा मोहल्ले के ही दो बच्चों के साथ घूमने के लिए गया था। शाम तक वह वापस नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू कर दी थी। करधान चौकी में भी गुमशुदगी की शिकायत दी थी। सुबह किसी से पता चला कि बच्चे अंडर पास के पास जमा पानी के वहां भी जाते हैं। मौके पर पहुंचे तो वहां कृष्णा की चप्पलें थी लेकिन कपड़े नहीं थे। जबकि कृष्णा तालाब में नग्न अवस्था में था। पहले हत्या की आशंका जताई जा रही थी, वहीं परिजनों ने पड़ोसी पर भी एक सप्ताह पहले घर में आकर धमकाने के आरोप लगाए थे और इनेलो नेता पर भी आरोप लगाए थे। हालांकि परिजन पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। उनका कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।