फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Registrations were not done in tehsils due to new collector rate being fed in the software

Ambala News: साॅफ्टवेयर में नए कलेक्टर रेट फीड होने से तहसीलों में नहीं हुईं रजिस्ट्रियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Registrations were not done in tehsils due to new collector rate being fed in the software
अंबाला कैंट तहसील में कार्य कराने आये लोगों की लगी भीड़। संवाद - फोटो : संवाद
अंबाला। एक अगस्त से सरकार ने नए कलेक्टर रेट लागू कर दिए। मगर शुक्रवार को रजिस्ट्रियां नहीं हो सकीं। इसका प्रमुख कारण सॉफ्टवेयर में अपडेटेशन को लेकर रहा। सभी तहसीलों में कलेक्टर रेट जुलाई के आखिरी सप्ताह में फाइनल किए गए। ऐसे में साॅफ्टवेयर पर नई दरों में दर्ज करने के लिए शुक्रवार का ही दिन मिला था। ऐसे में शुक्रवार को तहसीलों में नई दरों को दर्ज करने का काम चलता रहा। वहीं अंबाला सिटी व अंबाला कैंट में कुद वसीयतों से जुड़े कार्य हुए। इधर लोगों को जैसे ही पता चला कि अचानक से राजस्व विभाग ने कलेक्टर रेट लागू कर दिए हैं तो वह तहसीलों में रजिस्ट्री कराने को दौड़े, मगर रेट फ्रीज होने से पुरानी दरों में रजिस्ट्री नहीं हो सकी। ऐसे में लोगाें को मायूस होकर लौटना पड़ा। राजस्व विभाग ने हाल ही में कलेक्टर रेट की नई प्रस्तावित दरों को प्रस्तुत किया था, उसके अनुसार अब कई क्षेत्रों में रजिस्ट्री पर स्टांप ड्यूटी महंगी हो जाएगी।
विज्ञापन




सोमवार से नए रेटों में होंगी रजिस्ट्री

अंबाला कैंट के नायब तहसीलदार सुनील कुमार ने बताया कि शनिवार व रविवार को अवकाश है, इसलिए इन दोनों दिनों में सभी तहसीलों के रेट रिवाइज हो जाएंगे। इसके बाद सोमवार से नियमित रूप से नई दरों में रजिस्ट्रियां हो सकेंगी। शुक्रवार को सॉफ्टवेयर में अपडेटेशन के कारण कोई टोकन भी नहीं जारी हो सका था।
विज्ञापन






मंत्री विज की कॉलोनी के बढ़े कलेक्टर रेट

जिला में सीएम नायब सैनी, कैबिनेट मंत्री अनिल विज सहित विभिन्न विधायकों और पूर्व मंत्री के क्षेत्र में भी कलेक्टर रेट में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। इसमें सबसे अधिक कैबिनेट मंत्री अनिल विज के शास्त्री कॉलोनी स्थित आवास के पास के क्षेत्र के कलेक्टर रेटों में 40 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है। यहां आवासीय भूमि पर पिछले वर्ष की तुलना में 20 प्रतिशत तो व्यावसायिक भूमि पर 40 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, वहीं दूसरी तरफ सीएम नायब सिंह सैनी के गांव मिर्जापुर में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इतने ही रेट पूर्व मंत्री असीम गोयल के गांव नन्यौला के आसपास बढ़े हैं। इसी प्रकार कांग्रेस से सांसद वरुण चौधरी के सेक्टर साथ स्थित आवास के पास के क्षेत्र में 10 प्रतिशत आवासीय तो 15 प्रतिशत व्यावसायिक दरों में बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed