{"_id":"6b0b1baf272343988800d954","slug":"red-corner-notice-issued-against-shahzad-an-accused-in-the-bomb-blast-conspiracy-ambala-news-c-36-1-amb1002-173345-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बम धमाके की साजिश में आरोपी शहजाद के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बम धमाके की साजिश में आरोपी शहजाद के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला सिटी। बलदेव नगर थाने में बम धमाके की साजिश से जुड़े मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत ने शुक्रवार को सुनवाई करते हुए अगली तारीख 18 दिसंबर तय की है। विशेष न्यायाधीश विजयंत सहगल की अदालत में एनआईए बनाम करमजीत सिंह व अन्य मामले की सुनवाई के दौरान एजेंसी ने फरार आरोपी शहजाद भट्टी के खिलाफ जारी ओपन डेटेड गैर-जमानती वारंट की स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की।
एनआईए ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपी शहजाद भट्टी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया गया है। एजेंसी ने स्पष्ट किया कि आरोपपत्र में भट्टी के लिए भगोड़ा शब्द का इस्तेमाल उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार अनुपलब्धता के सामान्य तथ्यात्मक अर्थ में किया गया है। अदालत ने रिपोर्ट को रिकॉर्ड पर ले लिया।