फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Record broken, 3.50 lakh passengers travelled from Cantt station in a week

Ambala News: टूटा रिकॉर्ड, हफ्ते में कैंट स्टेशन से 3.50 लाख यात्रियों ने किया सफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Record broken, 3.50 lakh passengers travelled from Cantt station in a week
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के अनार​क्षित टिकट केंद्र पर खड़े यात्री। संवाद
अंबाला। होली पर्व के लिए अंबाला रेल मंडल की ओर से यात्री प्रबंधन के लिए बनाई योजना पूरी तरह से सफल रही।
विज्ञापन

इस योजना में जहां एक तरफ वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों ने रेलवे के राजस्व बढ़ाने में मदद की तो वहीं दूसरी तरफ रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ के जवानों ने भी पूरी निष्ठा और लग्न के साथ यात्रियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें गंतव्य तक पहुंचने में मदद की।होली के लिए अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से एक सप्ताह में लगभग 3.50 लाख यात्रियों ने सफर किया। इससे रेलवे को भी लगभग ढाई करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। आरक्षित टिकटों का आंकड़ा भी बढ़ा है। हालांकि भीड़ बढ़ने के दौरान कुछ परेशानी का सामान आरपीएफ सहित वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों को उठाना पड़ा। लेकिन गनीमत रही कि समुचित व्यवस्थाओं और सुविधाओं के कारण किसी भी जानमाल की हानि नहीं हुई। भीड़ कम होने के बाद अब विभागीय कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है।
अधिकारी रहे तैनात ः नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे से सबक लेते हुए इस बार रेल मंत्री सहित रेलवे बोर्ड ने सख्ती बरतने के निर्देश दिए थे ताकि यात्री बिना किसी परेशानी के ट्रेनों में सवार होकर अपने घरों तक सुरक्षित पहुंच सकें।
विज्ञापन

इस योजना के तहत अंबाला मंडल के रेल प्रबंधक विनोद भाटिया के मार्गदर्शन में विभागीय अधिकारियों को भीड़ नियंत्रण सहित स्टेशन पर व्यवस्थाओं की निगरानी सौंपी गई जोकि छुट्टी के दिन भी स्टेशन पर डटे रहे। इस दौरान अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के अधीक्षक और स्टेशन मास्टर सहित अन्य कर्मचारियों ने भी ट्रेनों के संचालन, ठहराव और यात्री सुविधाओं की तरफ विशेष ध्यान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed