फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Real celebration in Manega district when law is repealed in Parliament

संसद में कानून रद्द होने पर मनेगा जिले में असली जश्न

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Real celebration in Manega district when law is repealed in Parliament
प्रधानमंत्री द्वारा तीनों कृषि कानूनों की वापसी के एलान के बाद से ही शंभू बॉर्डर सहित जिले भर में किसानों ने कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान किसानों ने जगह-जगह लड्डू वितरित किए और ढोल की धुन पर खूब नृत्य किया। वहीं भाकियू पदाधिकारियों ने अभी किसानों को खुशी को बचाकर रखने के लिए कहा है। उनका कहना है कि गुरुपर्व के बाद अब असली खुशी तब मनाई जाएगी, जब संसद में तीनों कृषि कानूनों को संवैधानिक रूप से रद्द कर दिया जाएगा। जब तक सरकार एमएससी पर लिखित में रूप में गांरटी नहीं देती है, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान भाकियू पदाधिकारियों समेत अन्य राजनीतिक दलों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। दूसरी ओर सुबह से रात तक किसानों में उत्साह का माहौल दिखाई दिया।
विज्ञापन

फैसले का स्वागत करें किसान
गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के पावन पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई अहम घोषणा का किसानों को स्वागत करना चाहिए। किसानों को अपने धरने तुरंत खत्म कर घरों को लौटना चाहिए। ताकि पिछले करीब 1 साल से चल रहा धरना खत्म हो और जो रास्ते रुके हुए हैं, वह खुल सकें।
विज्ञापन

- अनिल विज, गृह मंत्री, हरियाणा।
एक साल तक किया संघर्ष
एक साल तक किसानों ने संघर्ष किया है। उस संघर्ष का फल सभी किसानों को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर मिला है। जब तक सरकार संसद में संवैधानिक रूप से तीनों कानूनों को रद्द नहीं कर देती है, तब तक कोई भी किसान घर वापस तब तक नहीं जाएगा। आज सुबह से सभी किसान खुशी मना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मलकीत सिंह, जिला प्रधान, भाकियू।
कानून रद्द होने पर किसानों को बधाई
किसानों के साथ कांग्रेसियों को भी बधाई। केंद्र सरकार अगर पहले यह निर्णय ले लेती तो करीब 700 बेकसूर किसानों को जान न गंवानी पड़ती। उन्होंने कहा कि पहले दिन से ही कांग्रेस इन कानूनों का विरोध कर रही है। ये तीनों कानून असंवैधानिक हैं। किसान कभी भी भाजपा सरकार को माफ नहीं करेंगे।
- रोहित जैन, प्रदेश कोषाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी।
सराहनीय कदम, स्वागत करते हैं
गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व पर तीनों कृषि कानून वापस लेने का ऐतिहासिक फैसला सरकार ने लिया है, इस सराहनीय कदम का स्वागत करते हैं। किसान देश की रीढ़ की हड्डी हैं। इससे किसानों में नए दौर की शुरुआत होगी। किसान नई नीतियों के साथ नई ऊर्जा व हर्षोल्लास के साथ आगे बढ़ेगा।

- हरपाल सिंह कंबोज, जजपा, जिला शहरी अध्यक्ष।
किसानों के साथ भारतवासियों की जीत
संघर्ष की कभी हार नहीं होती। यह किसानों, मजदूरों व तमाम भारतवासियों की जीत है। किसानों ने यह लड़ाई मजबूती व शांतिपूर्ण ढंग से लड़ी है। सरकार को अब किसान के बाकी बचे अन्य मुद्दों पर भी बातचीत करनी चाहिए। साथ ही उसे कृषि को लाभकारी बनाने की योजनाएं बनानी चाहिए।
- निर्मल सिंह, संयोजक, हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed