फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ravindra became the head of Cantonment Board Employees Union

Ambala News: रविंद्र बने कैंटोनमेंट बोर्ड एंप्लाइज यूनियन के प्रधान

Sun, 13 Jul 2025 03:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 13 Jul 2025 03:45 AM IST
विज्ञापन
Ravindra became the head of Cantonment Board Employees Union
अंबाला। अंबाला कैंटोनमेंट बोर्ड एंप्लाइज यूनियन के चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गए। चुनाव में रविंद्र कुमार ने प्रधान और गयाराज यादव ने महासचिव पद पर जीत दर्ज की। दोनों उम्मीदवारों को पश्चिमी कमान से आए चुनाव पर्यवेक्षक एसके यादव ने प्रमाण पत्र देकर विजेता घोषित किया।
विज्ञापन

दोनों उम्मीदवारों के विजेता घोषित होते ही समर्थकों ने खुशी जताई। कैंटानमेंट बोर्ड यूनियन के चुनावों में ग्रुप डी के 96 कर्मचारियों को मतदान का अधिकार मिला था। इसमें से 95 ने मतदान में हिस्सा लिया, जबकि एक कर्मचारी अंबाला से बाहर होने के कारण मतदान में हिस्सा नहीं ले सका।
विज्ञापन

मतदान की प्रक्रिया सुबह 10:30 बजे आरंभ हो गई थी जोकि तीन बजे तक चली। इसके बाद मतदाता पत्रों को गिनने का कार्य शुरु किया गया। चुनाव पर्यवेक्षक एसके यादव ने बताया कि प्रधान व महासचिव पद के लिए अलग-अलग पर्चियां दी गई थी। प्रधान पद के मतों की गिनती के दौरान 17 वोट अमान्य पाए गए। इसी प्रकार महासचिव पद के तहत 16 कर्मचारियों के मतदाता पत्रों को अमान्य घोषित किया गया। उन्होंने बताया कि इन मतदाता पत्रों पर किसी ने मोहर नहीं लगाई थी तो किसी ने दो से तीन बार मोहर लगाकर मतदाता पत्र को खराब कर दिया था जोकि अमान्य करार दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed