फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ration is reaching less, depot holders are being mistreated

Ambala News: कम पहुंच रहा राशन, डिपो होल्डरों हो रहा दुर्व्यवहार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Ration is reaching less, depot holders are being mistreated
शहजादपुर। राशन डिपो पर कार्ड धारकों की संख्या के आबंटन से भी कम राशन आने के कारण डिपो होल्डरों को लाभार्थियों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। डिपो होल्डरों ने एसडीएम के साथ उपायुक्त अंबाला को पत्र भेजकर अपनी समस्या के समाधान की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पत्र के माध्यम से उन्होंने बताया कि पिछले कुछ महीनों से खंड में डिपो होल्डरों को आबंटन के लिए मिलने वाला राशन 15 से 20 प्रतिशत तक कम आ रहा है। इस कारण वे लाभार्थियों का राशन पूरा नही कर पाते और लाभार्थी उनसे लड़ाई-झगडा करते हैं। इसकी वजह से डिपो होल्डर काफी हताश व परेशान है। डिपो होल्डर गुरचरण सैनी माजरा, रामपाल पतरेहड़ी, शिवराम, अनिल शहजादपुर,सुनील शहजादपुर, श्योराम बपौली ने बताया कि वे इस विषय को लेकर पहले भी विभाग को कई बार लिख चुके हैं लेकिन उनकी समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने अधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि उनकी समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए ताकि लाभार्थियों को उसका पूरा राशन दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed