फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ratia MLA Jarnail Singh Issued Show-Cause Notice Haryana Rajya Sabha Elections

राज्यसभा चुनाव: रतिया MLA को मिला शोकाज नोटिस; जरनैल सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं

Fri, 20 Mar 2026 10:19 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Fri, 20 Mar 2026 10:19 AM IST
सार

रतिया विधायक का नाम सामने आने के बाद प्रदेश कांग्रेस की राजनीति एक बार फिर से गर्म आ गई है। अब देखना होगा कि उनकी तरफ से क्या जवाब आता है।

विज्ञापन
Ratia MLA Jarnail Singh Issued Show-Cause Notice Haryana Rajya Sabha Elections
रतिया के विधायक जरनैल सिंह को नोटिस जारी - फोटो : संवाद

विस्तार

कांग्रेस में राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग का मामला गरमाता जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस की अनुशासनात्मक समिति ने क्रॉस वोटिंग मामले में रतिया के विधायक जरनैल सिंह को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। नोटिस में उन पर एंटी पार्टी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया। इसके साथ ही आरोपी पर रतिया विधायक को 7 दिनों के भीतर जवाब देना। अभी तक क्रॉस वोटिंग के मामले में चार विधायकों का नाम सामने आया था।

विज्ञापन


इसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि कांग्रेस अन्य विधायकों के नाम भी खोलेगी। रतिया विधायक का नाम सामने आने के बाद प्रदेश कांग्रेस की राजनीति एक बार फिर से गर्म आ गई है। अब देखना होगा कि उनकी तरफ से क्या जवाब आता है। इसके साथ-साथ ऐसा ही कारण बताओं नोटिस नारायणगढ़ की विधायक शैली चौधरी को भी दिया गया है उनका जवाब भी अभी लंबित है।

विज्ञापन

जरनेल सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं

रतिया से विधायक जरनेल सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने अपने ऊपर लग रहे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए खुद को पार्टी के प्रति वफादार बताया है। विधायक जरनेल सिंह ने स्पष्ट किया कि उन्हें अभी तक पार्टी की ओर से कोई कारण बताओ नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में कोई नोटिस मिलता है, तो वे उसका उचित जवाब पार्टी आलाकमान को देंगे।

जरनेल सिंह ने भावुक होते हुए कहा कि उन्हें जानबूझकर बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने खुद को पार्टी का सच्चा सिपाही बताते हुए कहा कि उनकी निष्ठा पर सवाल उठाना गलत है क्रॉस वोटिंग के दावों पर विराम लगाते हुए विधायक ने दावा किया कि उन्होंने कोई क्रॉस वोटिंग नहीं की है। उन्होंने कहा, मैंने अपना वोट भूपेंद्र सिंह हुड्डा को दिखाकर डाला था जरनेल सिंह ने अन्य विधायकों का बचाव करते हुए यह भी कहा कि उनकी जानकारी में किसी ने भी क्रॉस वोट नहीं किया है और पूरी पार्टी एकजुट है मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है, जबकि मैंने पूरी पारदर्शिता के साथ पार्टी के पक्ष में मतदान किया है।



हालांकि इस दौरान विधायक जरनैल सिंह ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उनके द्वारा कई बार तारीफ करने के सवाल उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अच्छे व्यक्ति के मालिक है और हमेशा विपक्ष के विधायक को भी पूरा मान सम्मान देते हैं क्षेत्र के काम के लिए वह कई बार मुख्यमंत्री से मिले हैं और उनसे काम भी करवाए हैं  विधायक का यह बयान ऐसे समय में आया है जब पार्टी के भीतर क्रॉस वोटिंग की चर्चाएं तेज हैं। अब देखना यह होगा कि इस स्पष्टीकरण के बाद पार्टी आलाकमान का अगला कदम क्या होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed