{"_id":"6668a51c530e8786790be664","slug":"rashtra-sevika-samiti-took-out-a-procession-and-welcomed-it-ambala-news-c-36-1-sknl1003-124437-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: राष्ट्र सेविका समिति ने निकाला पथ संचलन, किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: राष्ट्र सेविका समिति ने निकाला पथ संचलन, किया स्वागत
विज्ञापन
अंबाला। छावनी में राष्ट्र सेविका समिति के तत्वावधान में महिलाओं की ओर से पथ संचलन संघोष निकाला गया। यह पंथ संचलन संघोष छावनी के बनारसी दास सीनियर सेकेंडरी स्कूल सें आरंभ हुआ। इसके बाद यह पंथ संचलन अनाज मंडी से हाेते हुए रामबाजार पहुंचा। जहां से वापस स्कूल पर सम्पन्न हुआ।
इस दौरान हरियाणा महिला और बाल विकास आयोग की चेयरपर्सन रेणू भाटिया मौजूद रही। इस पथ संचलन में 266 सेविकाओं ने भाग लिया। इस संचलन में राष्ट्र सेविका समिति की क्षेत्र कार्यवाहिका चंद्रकांता व अन्य क्षेत्रीय अधिकारी, तारा, सुरिंद्रा, सुमन और हरियाणा प्रांत से अंजली जैन, प्रतिमा, तमन्ना, और अन्य पदाधिकारी मौजूद रही।
इस पंथ संचलन के दौरान सभी सेविकाओं ने कदम से कदम ताल मिलाकर जोश से भाग लिया। इस दौरान अंबाला छावनी निवासी लोगों ने पुष्प वर्षा कर सभी महिलाओं का मनोबल बढ़ाया। वहीं राष्ट्र सेविका समिति महिलाओं के विकास के क्षेत्र में एक अखिल भारतीय गैर सरकारी संगठन है।
विज्ञापन
यह महिला राष्ट्र की आधार शक्ति है। राष्ट्र सेविका समिति की ओर से समय-समय पर अल्प और दीर्घ कालीन प्रशिक्षण वर्ग लगाए जाते हैं। इस बार उत्तरक्षेत्र के पांच राज्यों का प्रशिक्षण वर्ग जिसमें जम्मू, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली शामिल है।
यह 15 दिवसीय वर्ग छावनी के तेपला स्थित नंदलाल गीता विद्या मंदिर में गत एक जून से चलाया जा रहा है। इसमें किशोरी से लेकर 70 वर्ष आयु की महिलाएं तपाेनिष्ठ जीवन अपनाकर तप कर रही हैं। वहीं, पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के निर्देशानुसार निकलसन रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र सेविका समिति (उत्तर क्षेत्र) द्वारा आयोजित पथ संचलन का फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया।