{"_id":"7a66b204-4daf-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"rape-with-tow-minor-girls-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में दो नाबालिग लड़कियों से दुराचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में दो नाबालिग लड़कियों से दुराचार
नारनौल/महेंद्रगढ़/ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2012 03:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली गैंगरेप के दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग के बीच दुराचार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हरियाणा पुलिस ने नारनौल के एक गांव से दो माह पहले अगवा नाबालिग युवती को बरामद किया है। मेडिकल रिपोर्ट में युवती से दुराचार की पुष्टि हुई है। महेंद्रगढ़ में भी नाबालिग युवती से दुराचार का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले का एक परिवार काफी समय से नारनौल जिले में रह रहा है। आरोप है कि 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को 24 अक्तूबर को उसके पैतृक गांव के विक्रम सिंह (24) ने अगवा कर लिया था। लड़की के परिजनों ने पहले लड़की को अपने स्तर पर खोजने का प्रयास किया। जब उसका कहीं पता नहीं लगा तो परिजनों ने 11 नवंबर को सदर थाने में विक्रम सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
रविवार सुबह पुलिस ने युवती को नारनौल के रेलवे स्टेशन से बरामद किया। पुलिस ने सामान्य अस्पताल में युवती का मेडिकल कराया जिसमें दुराचार की पुष्टि हुई है। युवती को उसके परिजनों के साथ भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी विक्रम के खिलाफ दुराचार की धाराएं भी जोड़ दी हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के लोकेशन का पता लगा लिया गया है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
उधर, महेंद्रगढ़ में भी एक नाबालिग लड़की से कटला मोहल्ला निवासी युवक ने दो अन्य साथियों की मदद से दुराचार किया। मेडिकल में लड़की से दुराचार की पुष्टि हुई है। पुलिस ने दुराचार के आरोपी मनीष और उसकी मदद करने वाले खोजावाड़ा मोहल्ला निवासी दिनेश और कटला मोहल्ला निवासी अनिल को गिरफ्तार किया है। रविवार को अदालत ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजा दिया।