{"_id":"5da8c78f8ebc3e93b0397ed6","slug":"rape-ambala-news-knl88552136","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममेरी बहन के प्रेमी ने नौंवी की नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म, हुई गर्भवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ममेरी बहन के प्रेमी ने नौंवी की नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म, हुई गर्भवती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ममेरी बहन के प्रेमी ने नौवीं की नाबालिग छात्रा से शारीरिक संबंध बनाए जिससे वह गर्भवती हो गई। मई माह में स्कूल की छुट्टियों के दौरान वह कुरुक्षेत्र अपने मामा के घर गई थी। कुछ दिन पूर्व अचानक पेट दर्द होने पर परिवार ने चेकअप के लिए अल्ट्रासाउंड कराया तो वह गर्भवती निकली। सामाजिक निंदा के भय से परिजन बिना किसी को बताए शहर नागरिक अस्पताल में ले गए। जांच रिपोर्ट में गर्भपात पेचीदा दिखा तो उसे चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित जनरल अस्पताल रेफर किया गया। वहां दिक्कत आने पर सेक्टर-12 की पीजीआई भेजा गया। गर्भपात की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कोर्ट में 164 के बयान कराए जाएंगे। पीड़िता के पिता के बयानों पर सदर थाना क्षेत्र वासी अनिल कुमार के खिलाफ पोस्को एक्ट का केस दर्ज किया गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।
केेस के अनुसार पीड़िता नौवीं कक्षा में पढ़ती है। करीब सात दिन पूर्व उसको पेट दर्द हुआ तो परिजन उसे गांव के डाक्टर के पास ले गए। दवा लेने के बावजूद आराम नहीं हुआ तो उसका प्राइवेट अल्ट्रासाउंड कराया। गर्भवती होने का पता चलते ही परिवार सकते में आ गया। बदनामी के भय से गर्भपात के लिए सरकारी अस्पताल ले आए। चेकअप रिपोर्ट में डाक्टरों ने मामला पेचीदा बताते हुए चंडीगढ़ सेक्टर-32 ले जाने की सलाह दी।
पीजीआई में भर्ती पीड़िता ने पूछने पर मां को बताया कि वह मई माह में मामा के घर गई थी। अनिल की बहन भी उसी गांव में रहती थी। उस दौरान वह भी बहन से मिलने आया था। आरोपी की मामा की बेटी के साथ दोस्ती थी। ममेरी बहन उसे यह कहकर अपने साथ खेतों में ले गई कि अनिल से मिलना है। वहां पहले से मौजूद आरोपी ने उसकी मर्जी के खिलाफ उससे जबरदस्ती गलत काम किया। धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो वह उसे व परिवार को जान से मार देगा।
विज्ञापन
महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुुुनीता के अनुसार ममेरी बहन के प्रेमी के गलत काम से नाबालिग गर्भवती हो गई है। एफआईआर दर्ज की गई है। पहले उसका गर्भपात होगा। स्वस्थ होने के बाद कोर्ट में 164 के बयान कराए जाएंगे। भूमिगत आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।