{"_id":"66ac2efb1239781b45038d68","slug":"rank-will-be-released-today-for-vacant-seats-admission-will-be-done-from-five-ambala-news-c-36-1-amb1003-127287-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: खाली सीट के लिए आज जारी होगा रैंक, पांच से होंगे दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: खाली सीट के लिए आज जारी होगा रैंक, पांच से होंगे दाखिले
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में बची सीट पर मैन्युअल काउंसलिंग के लिए वीरवार को आवेदन लिए गए। सुबह से शाम तक संस्थान में आवेदकों ने फार्म जमा करवाए। अब शुक्रवार दो अगस्त को शाम पांच बजे मेरिट सूची जारी की जाएगी। पांच अगस्त से संस्थान में बची सीट पर दाखिले किए जाएंगे। ये जानकारी संस्थान के दाखिला नोडल अधिकारी धर्मवीर सैनी ने दी।
उन्होंने बताया कि आर्किटेक्चर में 33, ऑटो मोबाइल में 20, सिविल में 45, कंप्यूटर में 12, इलेक्ट्रिकल में 10, इलेक्ट्रानिक्स एवं कम्युनिकेशन में 19, मेकेनिकल में 39, प्लास्टिक में 35 सीट बची हैं। इन सीट के अतिरिक्त 95 सीट स्वीकृत सीट से अलग हैं। इनमें केएम की 30, टीएफडब्ल्यू 7, ईडब्ल्यूएस 42, पीएम केयर श्रेणी के लिए 16 सीट आरक्षित हैं। इन सभी सीट को इसी काउंसलिंग से संबंधित वर्ग से भरा जाएगा। संस्थान में आठ कोर्स में 600 सीट हैं। इनमें से करीब 425 सीट भरी जा चुकी हैं। शेष सीटों के लिए दाखिला प्रक्रिया भी जल्द पूरी की जाएगी।
-- -- -- -- -- --
अब आगे ऐसा रहेगा शेड्यूल
-दो अगस्त शाम पांच बजे मेरिट सूची जारी की जाएगी। जिसको संस्था की वेबसाइट www.gpambala.ac.in पर देखा जा सकता है।
-पांच को सुबह 10 बजे आरक्षण लागू रहते हुए, सभी वर्गों के लिए (आरक्षित व गैर आरक्षित) संस्था स्तर की काउंसलिंग से रैंक के आधार पर सीट भरी जाएंगी।
-6 अगस्त सुबह 10 बजे ऑल इंडिया ओपन कैटेगरी को छोड़कर आरक्षित वर्गों की जो सीट खाली रह जाएगी, उनको हरियाणा जनरल कैटेगरी में बदल दिया जाएगा और संस्था स्तर की काउंसलिंग से रैंक के आधार पर सीट भरी जाएंगी। इसी दिन 6 अगस्त दोपहर बाद 2 बजे जो सीट खाली रहेगी, उन सभी को ओपन कर दिया जाएगा और बिना किसी आरक्षण के संस्था स्तर की काउंसलिंग से रैंक के आधार पर सीट भरी जाएंगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
काउंसलिंग के दिन अभ्यर्थी के पास यह होना चाहिए दस्तावेज
संस्थान में होने वाले मैन्युअल काउंसलिंग के दिन अभ्यर्थी के पास सभी मूल दस्तावेज, 5200 रुपये फीस लड़कियों व टीएफडब्ल्यू वर्ग के लिए 3700 रुपये और दो फोटो होने चाहिए। काउंसलिंग के दिन अभ्यर्थी को संस्था में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहना अनिवार्य है। अगर कोई अभ्यर्थी अपना रैंक, मेरिट आने पर संस्था में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं मिलेगा तो काउंसलिंग प्रक्रिया को न रोकते हुए मेरिट, रैंक में अगले अभ्यर्थी को सीट का आवंटन कर दिया जाएगी। अगर कोई अभ्यर्थी देर से या अपना रैंक, मेरिट निकल जाने के बाद रिपोर्ट करता है तो ऐसे अभ्यर्थी को उस समय उपलब्ध सीटों पर सीट आवंटन के लिए विचार किया जाएगा।
-- -- -- -- -- -
वर्जन
मैन्युअल काउंसलिंग के लिए वीरवार को संस्थान में आवेदन जमा करवाए गए। अब काउंसलिंग के लिए प्रक्रिया शुरू होगी। इस दौरान बची सीट पर दाखिले किए जाएंगे।
डॉ. राजीव सपरा, प्राचार्य, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, अंबाला शहर।