फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ram mandir

खत्म हुआ इंतजार, अयोध्या में बनना शुरू हुआ रामदरबार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Ram mandir
Ram mandir - फोटो : Ambala
अंबाला। अयोध्या मंदिर निर्माण को लेकर पूरे देश मे जश्न का माहौल था, वहीं अंबाला में गृह मंत्री अनिल विज ने लड्डू बांटकर इस खुशी को मनाया। विज ने शायराना अंदाज में कहा कि खत्म हुआ 500 साल का इंतजार, अयोध्या जी मे बनना शुरू हो गया राम दरबार, सैकड़ों वर्षों की मेहनत रंग लाई है आज हर हिंदुस्तानी को बधाई है। खुद मंत्री विज ने सभी कार्यकर्ताओं व राहगीरों को लड्डू बांट अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि राम मंदिर निर्माण से जहां पूरे देश में खुशी है वहीं आपसी भाईचारे की मजबूती के रूप में भी इसे देखा जा रहा है। उधर, बाजपा कार्यालय के बाहर जहां कार्यकर्ता ढोल की थाप पर जमकर थिरके, वहीं आतिशबाजी भी हुई। करीब दो घंटे चले इस कार्यक्रम से चारों ओर खुशी का माहौल था और जय श्री राम के जयघोष गूंज रहे थे।
विज्ञापन

घटिया लोगों को जवाब देना नहीं बनता: विज
मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने मंदिर को लेकर एक बार फिर से भड़काऊ ब्यान दिया और मौका मिलने पर राम मंदिर को फिर हटाने की बात कह दी। जिस पर अनिल विज ने कहा आज इतनी खुशी का लम्हा है कि ऐसे घटिया लोगों की बात का जवाब देना नहीं बनता।
विज्ञापन

सुरजेवाला को भी लिया आड़े हाथ
राम मंदिर पर रणदीप सुरजेवाला ने इस मुद्दे पर धर्म की राजनीति करने का आरोप भाजपा पर लगाया तो अनिल विज ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा धर्म की राजनीति हमेशा कांग्रेस ने की है। देश के दो टुकड़े कर करवाए। सिखों का कत्लेआम करवाया। भाजपा तो सर्वजन सुखाए सर्वजन हिताए सभी को साथ ले चलने वाली पार्टी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed