फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Indian Railway, Rajpura Bathinda section will be affected for seven days, many trains temporarily cancelled

Indian Railway: सात दिन प्रभावित रहेगा राजपुरा-बठिंडा सेक्शन, इन ट्रेनों को अस्थायी रूप से किया रद्द

Wed, 06 Mar 2024 09:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 06 Mar 2024 09:15 AM IST
सार

बठिंडा-अंबाला कैंट, अंबाला कैंट-बठिंडा, धूरी-बठिंडा, बठिंडा-अंबाला कैंट ट्रेनों के यात्रियों को एक सप्ताह परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि राजपुरा-बठिंडा सेक्शन पर दोहरीकरण के संबंध में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन
Indian Railway, Rajpura Bathinda section will be affected for seven days, many trains temporarily cancelled
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबाला में राजपुरा-बठिंडा सेक्शन पर तपा और रामपुरा फूल स्टेशनों पर दोहरीकरण के संबंध में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इस कारण उक्त मार्ग पर चलने वाली कुछ ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द व बदले मार्ग से और बीच रास्ते रद्द करके पुन: चलाया जाएगा।

विज्ञापन


अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि ट्रेन नंबर 04548 बठिंडा-अंबाला कैंट का संचालन 23 से 29 मार्च तक नहीं होगा। इसी प्रकार 04547 अंबाला कैंट-बठिंडा 23 से 29 मार्च, 14509 धूरी-बठिंडा, 14510 बठिंडा-अंबाला कैंट, 04765 धूरी-बठिंडा और ट्रेन नंबर 04766 बठिंडा-धुरी 29 मार्च को रद्द रहेंगी।
विज्ञापन


बीच रास्ते रद्द
ट्रेन नंबर 14735 श्री गंगानगर-अंबाला कैंट 22 से 29 मार्च तक बठिंडा स्टेशन तक ही चलेगी। ट्रेन बठिंडा-अंबाला कैंट के बीच रद्द रहेगी। इसी प्रकार 14525 अंबाला कैंट-श्री गंगानगर 23 से 29 मार्च तक बरनाला स्टेशन पर रद्द रहेगी। जबकि ट्रेन नंबर 14736 अंबाला कैंट-श्री गंगानगर 23 से 30 मार्च तक बठिंडा से और 14526 श्री गंगानगर-अंबाला कैंट 23 से 29 मार्च तक बरनाला से चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed