फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rajni of Narayangarh second in online slogan writing competition

Ambala News: जल्द शुरू होगी बहुउद्देशीय पार्किंग नहीं लगेगा बाजारों में जाम

Sat, 04 Nov 2023 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 04 Nov 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
Rajni of Narayangarh second in online slogan writing competition
अंबाला। सदर क्षेत्र में तैयार की गई बहुउद्देशीय पार्किग शुरू हाेने से त्योहार के दिनों में अंबाला छावनी के बाजारों में यातायात बाधित नहीं होगा और न ही सड़कों पर जाम लगेगा। नगर परिषद ने इसकी तैयारी कर ली है और सोमवार से पार्किंग शुरु करने का लक्ष्य भी निर्धारित कर लिया है ताकि गृहमंत्री के निर्देश का पालन हो सके और अंबाला निवासियों सहित दुकानदारों, ग्राहकों और वाहन चालकों को सुविधा मिल सके। नप कार्यालय में शुक्रवार देर शाम तक कार्यवाही चलती रही। अब इस पर फाइनल मोहर लगनी बाकी है। नप अधिकारी का कहना है कि अगर सबकुछ सही रहा तो सोमवार सुबह से लोगों के लिए पार्किंग की सुविधा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

पार्किंग को लेकर नगर परिषद की तरफ से दो बार टेंडर लगाए गए हैं। पहले टेंडर के तहत बहुउद्देशीय पार्किग का बेस प्राइज पहले 4,32 000 और फिर लगभग 3,43 000 रुपये रखा गया था। इसमें चार ठेकेदारों ने हिस्सा लिया। लेकिन रेट अधिक होने के कारण यह ठेका सिरे नहीं चढ़ पाया। नप ने लगभग एक लाख रुपये कम करके दोबारा से टेंडर जारी किया। इसमें भी किसी ने रुचि नहीं दिखाई। अंतिम दिन से पहले नप के कार्यकारी अधिकारी ने नए व पुराने कई ठेकेदार को कार्यालय बुलाया और उनसे बहुउद्देशीय पार्किग को लेकर मंत्रणा की। इसके बाद फैसला किया गया कि पोर्टल पर नया टेंडर लगाया जाएगा, तब तक तीन माह के ट्रायल पर पार्किंग की सुविधा को शुरु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

----------------------
यह होंगे रेट
बहुउद्देशीय पार्किंग में वाहन खड़ा करने के लिए अलग-अलग रेट नगर परिषद की तरफ से निर्धारित किए गए हैं ताकि वाहन चालकों के साथ किसी प्रकार की लूट-खसोट न हो सके। इसमें 6 घंटे के हिसाब से दोपहिया वाहन चालक से 10 और चौपहिया के लिए 20 रुपये, वहीं 24 घंटे के लिए दोपहिया वाहन के 20 रुपये और चौपहिया वाहन के लिए 40 रुपये देने होंगे। यहां लोगों को मासिक पास की सुविधा भी मिलेगी। दोपहिया के लिए मासिक पास की दर 250 रुपये और चौपहिया वाहन के लिए मासिक दर 800 रुपये होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
लिफ्ट पर आठ को होगी मंत्रणा
बहुउद्देशीय पार्किंग में लिफ्ट लगने का कार्य भी जल्द शुरु होने की उम्मीद है। इसमें दो कंपनियों ने रूचि दिखाई थी। इसमें एक कुरुक्षेत्र और दूसरी सिरसा की कंपनी है। अब दोनों कंपनियों के दस्तावेजों का मिलान करके अब इसे फाइनल करके मान्यता के लिए मुख्यालय भेजा गया है। इस संबंध में 8 नवंबर को मुख्यालय स्तर पर अंतिम बैठक होगी।
--------------------
18.37 करोड़ में तैयार हुई पार्किंग
छावनी के सदर क्षेत्र में लगभग 18.37 करोड़ की लागत से आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित बहुउद्देशीय पार्किंग का निर्माण किया गया है। पार्किंग तीन मंजिला बनाई गई है। पार्किंग में एक समय में 300 कार व दोपहिया वाहन खड़े हो सकेंगे। पार्किंग का निर्माण कार्य 2018 में शुरू किया गया था जोकि 2 साल पहले पूरा हो गया था।
-----------------

पार्किंग में होगा ई-रिक्शा स्टैंड
पार्किंग की सुविधा शुरु होते ही अंबाला छावनी के बाजारों में खड़े वाहनों पर कार्रवाई शुरु हो जाएगी। इसे वाहन के माध्यम से कब्जे में लिया जाएगा। मौके पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से चालान भी कटवाए जाएंगे। इमरजेंसी वाहन को छोड़कर किसी भी अन्य वाहन को बाजार में ले जाने पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। वहीं पार्किंग से ही लोगों को ई-रिक्शा मिलेगी जोकि सीधा बाजार में लोगों को छोड़ेगी।

गृहमंत्री के निर्देश पर बहुउद्देशीय पार्किंग को शुरु करने की पूरी तैयारी है। शुक्रवार को इस संबंध में कई ठेकेदारों से मंत्रणा हुई है। उम्मीद है कि सोमवार से वाहन चालकों को पार्किंग की सुविधा मिल जाएगी।
जरनैल सिंह, कार्यकारी अधिकारी, नप सदर।
----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed