{"_id":"6ae8fe2ae90ec1a06309fc68","slug":"rajasthani-and-designer-hangings-have-become-an-attraction-for-decorating-homes-ambala-news-c-36-1-sknl1003-172164-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: घरों को सजाने के लिए राजस्थानी और डिजाइनर लटकनें बनीं आकर्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: घरों को सजाने के लिए राजस्थानी और डिजाइनर लटकनें बनीं आकर्षण
विज्ञापन
अंबाला छावनी में फैंसी लटकनों की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
दिवाली और धनतेरस से पहले छावनी के बाजारों में उमड़ रही भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। दिवाली और धनतेरस के नजदीक आते ही छावनी के बाजारों में सजावट के सामान की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। इस बार घरों को सजाने के लिए फैंसी फूलों और मोतियों की आकर्षक लटकनें विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। पारंपरिक से लेकर आधुनिक डिजाइन में आई ये लटकनें ग्राहकों को बेहद पसंद आ रही हैं।
दुकानदार दीपक ने बताया कि इस त्योहारी सीजन में बाजार में विभिन्न किस्मों की लटकनें उपलब्ध हैं। ये लटकनें आम आदमी से लेकर खास वर्ग की पसंद को ध्यान में रखकर लाई गई हैं। बाजार में ये लटकनें 100 रुपये से लेकर 1000 रुपये और उससे अधिक की कीमत तक में बिक रही हैं। ग्राहकों के बजट और पसंद के अनुसार इनकी कीमतें तय की गई हैं। इन लटकनों की बढ़ती मांग से कारोबारी भी उत्साहित हैं। लोग अपने घरों, कार्यालयों और पूजा स्थलों को सजाने के लिए इन डिजाइनर और फैंसी लटकनों को प्राथमिकता दे रहे हैं। कारोबारी विशाल ने बताया कि इनमें पारंपरिक और आधुनिक दोनों तरह के डिजाइन शामिल हैं, जो ग्राहकों की विविध आवश्यकताओं को पूरा करते हैं।
बाजार में लटकनों की एक विस्तृत शृंखला मौजूद है। इनमें राजस्थानी, फूलों की मोतियों वाली, लोटस डिजाइन और घंटी स्टाइल प्रमुख हैं। जयपुरी शुभ-लाभ, मेटल वर्क, कुंदन वर्क, स्टोन वर्क, गोटा वर्क और क्रिस्टल लटकनें भी खूब बिक रही हैं। यह विविधता ग्राहकों को अपनी पसंद के अनुसार चुनाव करने का अवसर देती है। दुकानदार दीपक ने बताया कि हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ खास उपलब्ध है।
विज्ञापन
पारंपरिक डिजाइनों की धूम
पारंपरिक लटकनों में राजस्थानी लटकनें 80 रुपये से 600 रुपये तक उपलब्ध हैं। जयपुरी शुभ-लाभ लटकन 70 रुपये से 500 रुपये तक मिल रही हैं। गोटा वर्क लटकन 75 रुपये से 650 रुपये तक बिक रही हैं। कुंदन वर्क लटकन 190 रुपये से 600 रुपये तक उपलब्ध हैं। स्टोन वर्क लटकन 90 रुपये से 450 रुपये तक की रेंज में हैं। कारोबारी विशाल ने बताया कि पारंपरिक लुक देने वाले इन डिजाइनों की सबसे ज्यादा मांग है।
आधुनिक शैलियों का बढ़ता क्रेज
आधुनिक लटकनों में फूलों की मोतियों वाली लटकनें 80 रुपये से 700 रुपये तक बिक रही हैं। लोटस डिजाइन लटकन 50 रुपये से 500 रुपये तक की रेंज में हैं। घंटी स्टाइल लटकन 60 रुपये से 400 रुपये तक उपलब्ध हैं। मेटल वर्क लटकन 550 रुपये से 1600 रुपये तक की सबसे महंगी रेंज में हैं। क्रिस्टल लटकन 100 रुपये से 650 रुपये तक की कीमत में हैं। विशाल ने बताया कि आधुनिक लुक के लिए क्रिस्टल और मेटल वर्क की लटकनों को भी खूब पसंद किया जा रहा है।