फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rain increased the cold, 12 trains affected

Ambala News: बारिश ने बढ़ाई ठंड, 12 ट्रेनें प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Rain increased the cold, 12 trains affected
अंबाला सिटी। दो दिन बाद फिर मौसम ने करवट ली। शुक्रवार सुबह तड़के से शाम तक रुक-रुककर बारिश हुई। इससे लोगों को आवाजाही में ज्यादा दिक्कत हुई। करीब 12 ट्रेनें भी प्रभावित हुईं। सुबह स्कूलों में जाने के दौरान विद्यार्थी भी परेशान हुए। दोपहर में तेज बारिश के साथ बिजली भी गरजी। शाम 5 बजे तक बारिश रूकी। बारिश होने के साथ ही हवा चलने से ठंड भी बढ़ गई है। वहीं, बारिश और बिजली कड़कने से अंबाला सर्कल में कई जगहों पर बिजली भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि उत्तरी व दक्षिण पश्चिमी क्षेत्रों में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की भी संभावना बन रही है। 29 दिसंबर से मौसम आमतौर पर खुश्क संभावित है।
विज्ञापन

बारिश होने से लुढ़का तापमान
सुबह से शाम तक बारिश होने से अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सिसय रिकॉर्ड किया गया। यह तापमान पिछले 24 घंटे में 8.0 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। इसमें सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सुबह से शाम तक 8.0 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने 31 दिसंबर तक धुंध छाने के साथ ही शीतलहर चलने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेहूं, सरसों और गन्ने के लिए फायदेमंद
कृषि और किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ. जसविंद्र सैनी ने बताया कि बारिश से गेहूं, सरसों व गन्ने की फसल को कोई नुकसान नहीं है, बल्कि इन फसलों को बारिश का फायदा होगा। यह बारिश रूक-रूककर हो रही है। किसानों को फसल में पानी लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं, जिले में 88 हजार हेक्टेयर में गेहूं और 9 हजार हेक्टेयर में सरसों की फसल लगाई गई है। इसी तरह गन्ने की फसल भी नारायणगढ़ क्षेत्र में लगाई गई है।

धुंध से प्रभावित रहा परिवहन

धुंध और बारिश के कारण शुक्रवार को 12 के करीब ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। इसमें ट्रेन नंबर 12203 सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से गंतव्य स्टेशन पर पहुंची। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 14661 बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस 30 मिनट, 14507 दिल्ली-फाजिल्का एक्सप्रेस दो घंटे, 14816 ऋषिकेश-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 40 मिनट, 19308 ऊना हिमाचल-इंदौर एक्सप्रेस एक घंटा, 04502 ऊना हिमाचल-हरिद्वार 40 मिनट, 14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस 20 मिनट, 12903 मुंबई-अमृतसर गोल्डन टेंपल मेल 30 मिनट, 14521 दिल्ली-अंबाला एक्सप्रेस 1.20 घंटे, 15211 दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस 40 मिनट, 14610 कटरा-ऋषिकेश हेमकुंट एक्सप्रेस 30 मिनट, 14735 श्रीगंगानगर-अंबाला कैंट एक्सप्रेस 1.30 घंटे की देरी से गंतव्य स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed