फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rain in the evening, pleasant weather, relief will remain till 18

Ambala News: शाम को बारिश, मौसम सुहावना, 18 तक रहेगी राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 03:50 AM IST
विज्ञापन
Rain in the evening, pleasant weather, relief will remain till 18
अंबाला सिटी। सुबह से दोपहर तक तीखी गर्मी ने परेशान किया। दोपहर करीब दो बजे अचानक मौसम बदला और बिजली गरजने के साथ शाम तक कई जगहों पर बारिश हुई।
विज्ञापन

जिले की बात करें तो दो एमएम से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के साथ हवा ने भी मौसम सुहावना बना दिया। बुधवार शाम तक मौसम ठंडा रहा। दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह तापमान मंगलवार शाम को चली तेज हवा के कारण 3.4 डिग्री गिर गया। बुधवार शाम को हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि 18 जून तक गरज के साथ बारिश हो सकती है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। जून माह का दूसरा सप्ताह ठंडा जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

आगे ऐसा रह सकता है मौसम
15 जून- गरज के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
16 जून-गरज के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
17 जून-गरज के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
18 जून-गरज के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed