फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rain became a disaster in Ugala, movement difficult

उगाला में आफत बनी बारिश, आवाजाही मुश्किल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Rain became a disaster in Ugala, movement difficult
बराड़ा। वीरवार को हुई बारिश किसानों और आमजन के लिए राहत बनकर आई। दूसरी ओर, गांव उगाला के ग्रामीणों के लिए बरसात किसी आफत से कम नहीं है। यहां हर बारिश में बस स्टैंड पर पानी की निकासी न होने के कारण जलभराव हो जाता है। इससे आवाजाही में परेशानी होती है। इसके बारे में ग्रामीण अधिकारियों के सामने समाधान के लिए गुहार लगा चुके हैं। सीएम विंडो पर भी शिकायत दर्ज कराई गई, परंतु प्रशासन और विभाग आज तक गंदे पानी की निकासी का कोई समाधान नहीं करा पाया। ग्रामीण डीसी सहित संबंधित विभाग के अधिकारियों को भी लिखित रूप से अवगत करा चुके हैं।
विज्ञापन

इसी समस्या को लेकर ग्रामीण राकेश कुमार, अमित कुमार मनदीप सिंह रमेश कुमार, सुरेश व लवली आदि ने एसडीएम बराड़ा को ज्ञापन दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि उगाला गांव के बस स्टॉप से लेकर आरा मशीन तक की सड़क की हालत खराब है। यहां हल्की बारिश होने पर भी जलभराव हो जाता है। निकासी न होने कारण सड़क पर कई दिनों तक पानी जमा रहता है। बच्चों व बुजुर्गों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार लोग चोटिल भी हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस सड़क पर सरकारी स्कूल स्थित है। इसमें आसपास क्षेत्र के काफी संख्या में बच्चे पढ़ने आते हैं। अब एक जुलाई से स्कूल खुल रहे हैं। इस कारण स्कूल में आने वाले बच्चों को लेकर उनकी चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों ने एसडीएम बराड़ा को इस समस्या से जल्द निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

मामला मेरे संज्ञान में आ चुका है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को जल्द एस्टीमेट तैयार करने के दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं। संबंधित अधिकारियों को इस बारे में कहा गया है कि इसका एस्टीमेट तैयार होने तक जब भी यहां जलभराव हो, उसकी निकासी की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बिजेंद्र सिंह, एसडीएम, बराड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed