फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rain

48.03 एमएम बारिश से घरों में घुसा पानी, सड़कें, गलियां जलमग्न

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Rain
Rain - फोटो : Ambala
अंबाला। जिले में 48.03 एमएम बारिश होने से सड़कें जलमग्न हो गईं। इतना ही नहीं लोगों के घरों में भी पानी घुस गया है। अंबाला का रेल विहार तल विहार बन गया है। बारिश के कारण कर्मचारियों के क्वार्टरों में बारिश का पानी घुस गया है। पुराने क्वार्टरों की छतें व दीवारें लीक होने लगी है। कर्मचारी जान हथेली पर रखकर इन कंडम क्वार्टरों में रहने को मजबूर हैं। बार-बार शिकायत करने के बाद भी न तो क्षेत्र की सफाई हो रही है और न ही क्वार्टरों को दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन

बारिश के कारण छावनी के अधिकांश क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं, लेकिन सबसे बुरा हाल रेलवे कॉलोनी का है। यहां रहने वाले कर्मचारियों का कहना है कि बारिश ने रेलवे के सभी दावों की पोल खोल कर रख दी है। पहले सड़कों पर जलभराव होता था, अब पानी क्वार्टरों में घुसना शुुरु हो गया है। रेलवे कॉलोनी के क्वार्टर नंबर 161 आउट हाउस का यह दृश्य है। इस ब्लॉक में 6 क्वार्टर हैं। 5 क्वार्टर खाली पड़े हैं।
विज्ञापन

कंडम क्वार्टर में रहने वाले कर्मचारी ने नए क्वार्टर के लिए एसएस ई/ वर्क्स तथा एडीएन अंबाला को कई बार प्रार्थना पत्र देकर अनुरोध किया, लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हुई। क्वार्टर के खिड़की, दरवाजे तथा छत सारा कंडम है। लेकिन इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट की तानाशाही के वजह से कर्मचारी अपनी जान हथेली पर लेकर इस क्वार्टर में रहने पर मजबूर है। इसके अलावा पुरानी रेलवे कॉलोनी के लगभग 60 प्रतिशत क्वाटरों की मिलती-जुलती ही स्थिति है। इसी प्रकार सुंदर नगर में पानी की निकासी न होने के कारण लोग घरों में ही फंस गए। सुंदर नगर की गलियों में 2-2 फुट पानी भर गया।

Rain

Rain- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed