{"_id":"6acc027d8d36e46a12064f34","slug":"railways-restores-over-250-cancelled-trains-ambala-news-c-36-1-amb1001-171061-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रेलवे ने 250 से अधिक रद्द ट्रेनें कीं बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रेलवे ने 250 से अधिक रद्द ट्रेनें कीं बहाल
विज्ञापन
28 आंशिक रूप से रद्द, दिल्ली में आंदोलन खत्म होने के बाद लिया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। दिल्ली में शनिवार को प्रस्तावित आंदोलन के बाद रेलवे ने 250 से अधिक रद्द ट्रेनों को बहाल कर दिया है। इनमें 35 मेल व एक्सप्रेस के साथ 215 के करीब ईएमयू और मेमू ट्रेनें शामिल हैं। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि आधिकारिक सूचना के अनुसार, दिल्ली, नई दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़, पानीपत, पलवल, रोहतक, रेवाड़ी, सहारनपुर और कुरुक्षेत्र रूट पर आवाजाही सामान्य हुई है।
पंजाब व हिमाचल की तरफ चलने वाली ट्रेनों का संचालन भी फिर से शुरू हो गया है। इसमें प्रमुख रूप से दिल्ली-गाजियाबाद-नई दिल्ली-अलीगढ़ रूट, पानीपत-कुरुक्षेत्र-अंबाला-कालका मार्ग, रोहतक-जींद-हिसार एवं रेवाड़ी मार्ग पर चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं। हालांकि, अधिकांश ट्रेनों को रविवार को हरी झंडी दे दी गई थी लेकिन परिचालन व्यवस्था को पूरी तरह संतुलित करने के लिए 28 ट्रेनों को रविवार को भी रद रखा गया। इसका कारण बीच रास्ते में फंसे ट्रेनों के रैक थे, जो समय पर गंतव्य स्टेशन पर नहीं पहुंच पाए।
रद्द रहीं प्रमुख ट्रेनें
रद्द की गईं ट्रेनों में पानीपत-दिल्ली पैसेंजर (64002) शामिल थी। दिल्ली-गाजियाबाद (64414) और अलीगढ़-गाजियाबाद-नई दिल्ली (64105) भी रद रहीं। नई दिल्ली-गाजियाबाद (64426) और मथुरा-गाजियाबाद (64903) का संचालन भी नहीं हुआ। मथुरा-नई दिल्ली (64905) और दिल्ली-रेवाड़ी (54413) भी रद ट्रेनों की सूची में थीं। कालका-सहारनपुर-दिल्ली (14332), नई दिल्ली-पानीपत (64469) और पानीपत-नई दिल्ली (64470) भी रद रहीं।