फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Railways: Now advance booking of rail tickets will be done 60 days in advance

Railways: अब 60 दिन पहले होगी रेल टिकट की अग्रिम बुकिंग, अधिसूचना जारी, एक नवंबर से लागू होंगे आदेश

Thu, 17 Oct 2024 08:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 17 Oct 2024 08:37 PM IST
सार

रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी है। एक नवंबर से आदेश लागू होंगे। 31 अक्तूबर तक की गई टिकट बुकिंग में कोई बदलाव नहीं होगा।

विज्ञापन
Railways: Now advance booking of rail tickets will be done 60 days in advance
train ticket (ट्रेन टिकट) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय रेलवे ने अग्रिम टिकट बुकिंग की समय सारिणी में बदलाव किया है और 16 अक्तूबर को इस संबंध में लिखित आदेश जारी करके क्रिस सिस्टम में बदलाव के निर्देश दे दिए हैं। इस बदलाव के तहत यात्री अब चार महीने यानी 120 दिन पहले रेल टिकट की अग्रिम बुकिंग नहीं करवा पाएंगे। रेलवे ने अधिसूचना जारी करके इस समय अवधि को दो महीने यानी 60 दिन के लिए निर्धारित कर दिया है।

विज्ञापन


हालांकि रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह बदलाव 1 नवंबर से लागू होगा और 31 अक्तूबर तक की गई अग्रिम टिकट बुकिंग में कोई बदलाव नहीं होगा। रेलवे की ओर से जारी अधिसूचना में यह भी जानकारी दी गई है कि इन आदेशों का असर कुछ ट्रेनों पर नहीं पड़ेगा क्योंकि ताज व गोमती एक्सप्रेस सहित कुछ अन्य ट्रेनों में अग्रिम टिकट बुकिंग के लिए समय सीमा पहले से ही कम है। जबकि विदेशी पर्यटक के लिए पहले से निर्धारित 365 दिनों की समय सीमा में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन


यात्री झेलेंगे परेशानी
रेल टिकट की अग्रिम बुकिंग की समय सीमा कम होने से इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ेगा। 120 दिनों की बजाए 60 दिन होने से यात्रियों को दिक्कत हो सकती है। पहले जहां 120 दिन का समय होने से टिकट बुकिंग के कंफर्म होने का काफी समय मिल जाता था, लेकिन अब समय कम होने से भीड़ अधिक होगी और टिकट कंफर्म होने में भी दिक्कत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


33 वर्ष में छह बार हुआ बदलाव
रेलवे टिकट की अग्रिम बुकिंग की समय अवधि अप्रैल 1981 से जनवरी 1985 तक 90 दिन थी जोकि एक सितंबर 1988 से 30 सितंबर 1993 तक 45 दिन रही। इसी प्रकार एक सितंबर 1995 से 31 जनवरी 1998 तक 60 दिन, एक मार्च 2007 से 14 जुलाई 2007 तक 60 दिन, एक फरवरी 2008 से 9 मार्च 2012 तक 120 दिन और एक मई 2013 से 31 मार्च 2015 तक टिकट बुकिंग की अग्रिम अवधि 120 दिन थी जोकि एक नवंबर 2024 से 60 दिन हो जाएगी।


अधिकांश लोग अब ऑनलाइन टिकट लेने लगे हैं। कुछ लोग ही आरक्षण केंद्रों पर आते हैं। इसलिए यात्री सुविधा को मद्देनजर रखते हुए ही रेलवे ने अग्रिम टिकट बुकिंग की समय अवधि में बदलाव किया है ताकि यात्रियों को अधिक से अधिक कंफर्म टिकट उपलब्ध करवाई जा सकें। - नवीन कुमार झा, वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक, अंबाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed