{"_id":"69122d68723823f7930a8878","slug":"railway-users-consultative-committee-inspected-the-station-ambala-news-c-36-1-amb1001-152846-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति ने स्टेशन का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति ने स्टेशन का किया निरीक्षण
Mon, 10 Nov 2025 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Mon, 10 Nov 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। दिल्ली से आई उत्तर क्षेत्रीय रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति ने सोमवार को अंबाला सिटी सहित कैंट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और यात्री सुविधाओें का आकलन किया। टीम ने पहले अंबाला सिटी पर यात्रियों से जुड़ी सुविधाओं की जानकारी ली और यात्रियों से बातचीत भी की। इसके बाद टीम अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंची और यहां उन्होंने खानपान स्टाॅल, विश्रामालय, यूटीएस काउंटर, रेलवे परिसर और प्लेटफार्माें का निरीक्षण किया। टीम लगभग चार बजे वापिस दिल्ली की तरफ रवाना हुई। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक एनके झा ने बताया कि समिति ने अंबाला सिटी और कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का आकलन किया था, अब जो भी रिपोर्ट समिति की तरफ से रेलवे को सौंपी जाएगी, उसके आधार पर ही आगामी कार्यवाही की जाएगी।