{"_id":"6ac6acdf7e4af72175074023","slug":"railway-employees-will-now-be-appointed-at-their-preferred-location-ambala-news-c-36-1-amb1001-170832-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रेलवे कर्मचारियों को अब मनपसंद स्थान पर मिलेगी नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रेलवे कर्मचारियों को अब मनपसंद स्थान पर मिलेगी नियुक्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। रेलवे बोर्ड ने लाखों गैर-राजपत्रित कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। लंबे समय से अपने गृह जिले या मनपसंद स्थान पर तबादले का इंतजार कर रहे इन कर्मचारियों के लिए सेवा आधारित अनुरोध स्थानांतरण (एसबीआरटी) का संशोधित मॉड्यूल लागू कर दिया गया है।
यह नया सिस्टम रेलवे मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली पोर्टल पर क्रियान्वित किया गया है। रेलवे बोर्ड के संयुक्त निदेशक (पे कमीशन एवं एचआरएमएस) जया कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
इस पहल से तबादला प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता और दक्षता आने की उम्मीद है। यह कदम कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगा।
नए नियमों के अनुसार, तबादले की पूरी प्रक्रिया को हर महीने की पहली तारीख को एक तय मासिक चक्र के तहत प्रोसेस किया जाएगा। यह सुनिश्चित करेगा कि आवेदनों पर नियमित रूप से विचार किया जाए। नीति के आधार पर, 20 वर्ष से अधिक की नियमित सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों के अनुरोध स्थानांतरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदनों को नियुक्ति तिथि के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित किया जाएगा। जिसकी सेवा जितनी पुरानी होगी, उसे उतनी ही उच्च प्राथमिकता मिलेगी। यदि दो कर्मचारियों की नियुक्ति तिथि एक ही है, तो अधिक उम्र वाले कर्मचारी को प्राथमिकता मिलेगी। यदि नियुक्ति तिथि और जन्म तिथि दोनों समान पाई जाती हैं, तो पोर्टल पर पहले आवेदन दर्ज करने वाले कर्मचारी को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
रिक्तियों की गणना के लिए मानक तय किए हैं। इंडेंट मैनेजमेंट सिस्टम के तहत उच्च ग्रेड की रिक्तियों को डाउनग्रेड करके वर्तमान ग्रेड के डायरेक्ट रिक्रूटमेंट कोटा के साथ जोड़ा जाएगा। अनुकंपा नियुक्ति के नए अभ्यर्थियों के लिए सीटें आरक्षित रखी गई हैं।