Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Railway employees held a torchlight procession to demand the restoration of the Old Pension Scheme (OPS).

Ambala News: ओपीएस बहाली की मांग के लिए रेल कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Railway employees held a torchlight procession to demand the restoration of the Old Pension Scheme (OPS).
अंबाला छावनी में यूआरएमयू कार्यालय से रेलवे कॉलोनी में जुलूस निकालते रेल कर्मचारी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने और नई पेंशन योजना (एनपीएस) समाप्त करने की मांग को लेकर उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन (यूआरएमयू), अंबाला मंडल का दो दिवसीय आंदोलन वीरवार को संपन्न हो गया। आंदोलन के पहले दिन 25 नवंबर को विभिन्न शाखाओं में रेलकर्मियों ने भूख हड़ताल और धरना-प्रदर्शन किया। इसमें बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया।
वहीं, दूसरे दिन 26 नवंबर को मंडल कार्यालय से रेलवे कॉलोनी तक मशाल जुलूस निकाला गया। मंडल मंत्री मनमीत सिंह और मंडल अध्यक्ष नितेश शर्मा की अध्यक्षता में निकाले गए जुलूस में तीनों शाखाओं के पदाधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान ओपीएस लागू करो और एनपीएस समाप्त करो जैसे नारे लगाए गए।
विज्ञापन

मंडल मंत्री मनमीत सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों के सम्मान और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा विषय है। मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा। मंडल अध्यक्ष नितेश शर्मा ने कर्मचारियों से एकजुट होकर आंदोलन में साथ देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed