{"_id":"699e07114d4c982a760b6df5","slug":"railway-employees-angry-as-results-awaited-even-after-3-months-of-exam-ambala-news-c-36-1-amb1001-158791-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: परीक्षा के 3 माह बाद भी परिणाम का इंतजार, रेलवे कर्मचारियों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: परीक्षा के 3 माह बाद भी परिणाम का इंतजार, रेलवे कर्मचारियों में रोष
विज्ञापन
- पदोन्नति में हो रही देरी से सीनियर कमर्शियल कम टिकट क्लर्क ने खोला मोर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। रेलवे कर्मचारियों ने पदोन्नति में हो रही देरी पर मोर्चा खोल दिया है। उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल में सीनियर कमर्शियल कम टिकट क्लर्क के पदों पर यह परीक्षा हुई थी। कर्मचारियों का आरोप है कि लेवल-6 के लिए विभागीय परीक्षा (टीबीटी) हुए करीब तीन महीने बीत चुके हैं लेकिन प्रशासन ने अब तक परिणाम घोषित नहीं किया है। इससे न केवल कर्मचारियों का मनोबल गिर रहा है, बल्कि उन्हें भारी आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ रहा है।
30 जून को पूरी हो चुकी पात्रता
कर्मचारियों ने सीनियर डीपीओ को सौंपे ज्ञापन में बताया कि लेवल-5 में कार्यरत कर्मचारियों का पहला बैच 30 जून 2022 को भर्ती हुआ था। नियमानुसार दो साल की सेवा पूरी करने के बाद वे 30 जून 2024 को ही पदोन्नति के पात्र हो गए थे। लंबे इंतजार के बाद 29 नवंबर 2025 को परीक्षा तो आयोजित की गई, लेकिन अब रिजल्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।
वरिष्ठता छिनने का डर
ज्ञापन में कर्मचारियों ने चिंता जताई है कि यदि जल्द परिणाम घोषित कर पदोन्नति आदेश जारी नहीं किए गए, तो उनकी वरिष्ठता पर भी खतरा मंडरा सकता है। कर्मचारियों के अनुसार, रेलवे में नए बैच की ज्वाइंनिंग होने वाली है। अगर पुराने अनुभवी कर्मचारियों की पदोन्नति उनसे पहले नहीं हुई तो भविष्य में उनके कॅरिअर की प्रगति बाधित होगी। इस मामले की शिकायत अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक को भी भेजी गई है। अंबाला मंडल के प्रवक्ता एनके झा ने बताया कि यह पूरी प्रक्रिया रेलवे के निर्देश पर की जाती है। अभी किसी भी मंडल में इस पर कार्य शुरू नहीं हुआ है, जैसे ही आगामी निर्देश मिलेंगे तो उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी।