फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   railway

जालंधर-दरभंगा और अमृतसर-सहरसा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
railway
जालंधर-दरभंगा और अमृतसर-सहरसा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। दरभंगा-जालंधर और सहरसा-अमृतसर के बीच दो जोड़ी त्योहारी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। बिहार मार्ग पर लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए रेलवे ने ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। अंबाला मंडल वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी हरि मोहन ने बताया कि ट्रेन नंबर 05251 दरभंगा रेलवे स्टेशन से 5 दिसंबर और ट्रेन नंबर 05252 जालंधर रेलवे स्टेशन से 6 दिसंबर को चलेगी।

बीच रास्ते ट्रेन सीतामढ़ी, रक्सोल, संगोली, बेतिया, नरकटियागंज, गोरखपुर, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, लस्कर, सहारनपुर, अंबाला कैंट व लुधियाना से होकर जालंधर पहुंचेगी। इसी प्रकार सहरसा-अमृतसर-सहरसा के बीच भी स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। ट्रेन नंबर 05531 सहरसा रेलवे स्टेशन से 6 दिसंबर और ट्रेन नंबर 05532 अमृतसर रेलवे स्टेशन से 7 दिसंबर को चलेगी। बीच रास्ते ट्रेन ब्यास, जालंधर सिटी, लुधियाना सिटी, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, सहारनपुर, लक्सर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गौंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर, भटानी, सीवन, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, रुसेरा घाट, हसनपुर, खगडिया, मनसी व बख्तियारपुर के बीच दोनों दिशाओं में चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed