फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   railway

वंदे भारत में 807 तो अमृतसर व कालका शताब्दी में 100 से अधिक सीटें खाली, श्रीशक्ति में वेटिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
railway
अंबाला। यात्री प्रीमियम ट्रेनों में सफर करने के लिए उतावले हो रहे हैं। 9 महीने बाद वंदेभारत, श्रीशक्ति सहित अमृतसर व कालका शताब्दी चलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। क्रिस सिस्टम में ट्रेनों का आरक्षण शुरू हो चुका है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर वंदे भारत में 807 तो अमृतसर व कालका शताब्दी में खाली सीटों की संख्या शनिवार 100 से अधिक नजर आ रही हैं, वहीं नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच चलने वाली श्रीशक्ति एक्सप्रेस की वेटिंग 30 से ऊपर पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन की वजह से अगर हालात सामान्य रहे तो देश की प्रीमियम ट्रेनों का संचालन अमृतसर, नई दिल्ली और श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच जल्द ही शुरू हो जाएगा। 30 दिसंबर तक रद ट्रेनों का आरक्षण शुरू हो गया है। 1 दिसंबर से नई दिल्ली-अमृतसर, नई दिल्ली-कालका शताब्दी, वंदे भारत व श्री शक्ति एक्सप्रेस रफ्तार पकड़ सकती हैं। किसानों के 15 दिवसीय आश्वासन के बाद रेलवे ने धीरे-धीरे लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनों का संचालन कर दिया है। ट्रेनें सुरक्षित अमृतसर, जम्मू व श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा की तरफ जा रही है। वहीं रोजाना चलने वाली ट्रेनों में भी इजाफा किया गया है। लेकिन पंजाब व जम्मू की तरफ चलने वाली प्रीमियम ट्रेनों के संचालन को लेकर अभी पूरी तरह स्थिति साफ नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

क्रिस सिस्टम में 30 नवंबर तक अमृतसर, कालका, वंदे भारत व श्री शक्ति एक्सप्रेस को रद दर्शाया जा रहा है। अब इन ट्रेनों की बुकिंग 1 दिसंबर से दर्शायी जा रही है। यात्रियों ने भी ट्रेनों में आरक्षण शुरू करवा दिया है। शनिवार ट्रेनों में सीटों की संख्या कम होती नजर आई। आईआरसीटीसी से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर अमृतसर शताब्दी में 1 दिसंबर की वेटिंग लिस्ट 100, 2 दिसंबर की 116, 4 दिसंबर की 125, 5 दिसंबर की 123, 6 दिसंबर की 135 सीटें खाली नजर आईं। इसी प्रकार कालका शताब्दी में 1 दिसंबर की 49, 2 व 3 दिसंबर की 65, 4 दिसंबर की 59 और 5 दिसंबर की 50 सीटें, वंदे भारत एक्सप्रेस में 2 दिसंबर की 815, 3 दिसंबर 807, 4 दिसंबर 742 व 5 दिसंबर 718 सीट एवं श्रीशक्ति एक्सप्रेस में सभी सीटें फुल नजर आ रही हैं। इसमें 1 दिसंबर को वेटिंग की संख्या 35, 2 दिसंबर को 17, 3 दिसंबर को 27 , 4 दिसंबर को 32 व 5 दिसंबर को 33 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालात को देखते हुए हो रहा संचालन
पंजाब के हालात पर नजर रखते हुए रोजाना किसी न किसी ट्रेन का संचालन हो रहा है। शताब्दी, वंदे भारत व श्री शक्ति एक्सप्रेस के संचालन का फैसला रेलवे बोर्ड के निर्देशों पर आधारित है। जैसे ही आदेश प्राप्त होंगे तुरंत ट्रेनों को संचालित कर दिया जाएगा।
-पंकज गुप्ता, एडीआरएम ऑपरेशन अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed