फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rail passengers will get relief from the scorching heat, flavored milk will be available at the station.

Ambala News: भीषण गर्मी में रेल यात्रियों को राहत, स्टेशन पर मिलेगा फ्लेवर्ड मिल्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Rail passengers will get relief from the scorching heat, flavored milk will be available at the station.
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन। फाइल फोटो
अंबाला। भीषण गर्मी के इस मौसम में रेल यात्रियों को रेलवे ने सफर के दौरान राहत प्रदान करने का फैसला किया है। उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल ने यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए स्टेशनों पर ठंडे और पौष्टिक पेय पदार्थों की उपलब्धता बढ़ाने का फैसला किया है। रेलवे प्रशासन द्वारा स्टेशनों पर प्रयाग ब्रांड के फ्लेवर्ड मिल्क (स्वादिष्ट दूध) की बिक्री को मंजूरी दे दी गई है।
विज्ञापन

अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, मैसर्स प्रीमियर एग्री फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रयाग ब्रांड के दूध और दूध से बने उत्पादों को मंडल के सभी स्टेशनों पर स्थित छोटी खानपान इकाइयों पर बेचने की अनुमति दी गई है। यह व्यवस्था 21 मई से प्रभावी होगी आगामी 15 मई 2027 तक लागू रहेगी।
विज्ञापन




6 अलग-अलग फ्लेवर में मिलेगा दूध, कीमत मात्र 30 रुपये

गर्मी में सफर कर रहे यात्रियों को अपनी पसंद का स्वाद मिल सके, इसके लिए रेलवे ने 6 अलग-अलग फ्लेवर के दूध को मंजूरी दी है। खास बात यह है कि यात्रियों की जेब का ख्याल रखते हुए सभी फ्लेवर की कीमत एक समान मात्र 30 रुपये तय की गई है। इसमें बटरस्कॉच फ्लेवर्ड मिल्क की 160 मिलीलीटर बोतल मिलेगी इसके अलावा कॉफी फ्लेवर्ड मिल्क, केसर बादाम फ्लेवर्ड मिल्क, केसर इलायची फ्लेवर्ड मिल्क, स्ट्रॉबेरी फ्लेवर्ड मिल्क, वेनिला फ्लेवर्ड मिल्क आदि उत्पाद मिलेंगे। यह सभी उत्पाद टेट्रा पैक, कांच और पेट बोतलों में उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




अधिकारियों को निर्देश, वेंडर्स को दी जाए जानकारी

रेलवे प्रशासन ने अंबाला मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी स्टेशन अधीक्षकों और अनुभागीय वाणिज्यिक निरीक्षकों को निर्देश जारी किए हैं कि वे अपने-अपने अधिकार क्षेत्र के सभी माइनर कैटरिंग और वेंडिंग ठेकेदारों को इस संबंध में तुरंत सूचित करें, ताकि यात्रियों को तुरंत इसका लाभ मिल सके। आदेश में साफ किया गया है कि तय की गई कीमत से अधिक वसूली पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।




भीषण गर्मी को देखते हुए अलग-अलग फ्लेवर्ड मिल्क उपलब्ध करवाने का फैसला किया गया है ताकि यात्रियों को राहत मिल सके। इस संबंध में लिखित आदेश जारी कर संबंधित को व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि जल्द से जल्द फ्लेवर्ड मिल्क स्टेशन पर उपलब्ध हो सके।

- यशनजीत सिंह, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed