फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rail Neer being sold expensive at the station, complaint lodged

Ambala News: स्टेशन पर महंगा बिक रहा रेल नीर, शिकायत दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Rail Neer being sold expensive at the station, complaint lodged
अंबाला। गर्मी का मौसम शुरू होते ही अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर पानी का खेल शुरू हो गया है। मुनाफे के चक्कर में स्टेशन पर कार्यरत स्टाल संचालक नियम तोड़ रहे हैं। वाटर वेंडिंग मशीनों पर तैनात कर्मचारी भी खुले पैसों के चक्कर में अधिक पैसे वसूल रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसी ही एक शिकायत अमृतसर की तरफ जाने वाले वंदे भारत एक्सप्रेस के यात्री ने स्टेशन मास्टर के पास लिखित पुस्तिका में दर्ज कराई है। राकेश कुमार नामक यात्री ने बताया कि वह ट्रेन नंबर 22487 नई दिल्ली-अमृतसर वंदे भारत में चढ़ने के लिए अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर आया था। जब वो प्लेटफार्म सात पर पहुंचा और उसने स्टाल नंबर 81 से रेल नीर की बोतल खरीदी तो उससे 15 की जगह 20 रुपये लिए।
विज्ञापन

उसने मामले की शिकायत जब स्टेशन मास्टर के पास की तो कुछ ही देर में स्टाल पर तैनात कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गया। उसने सफाई देते हुए कहा कि उसने रेल नीर के साथ एक पांच रुपये का बिस्कुट का पैकेट भी दिया था जो यात्री ने नहीं लिया लेकिन यह सच्चाई स्टेशन मास्टर को भी हजम नहीं हुई और उन्होंने इसकी जानकारी वाणिज्य विभाग के अधिकारियों को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश ने बताया कि ऐसा कौन सा नियम है कि अगर पांच रुपये नहीं हैं तो यात्री को बिस्कुट का पैकेट दे दिया जाए। यात्री ने इसे झूठी कहानी बताया। ऐसे में अब संबंधित स्टाल पर तैनात कर्मचारी की परेशानी बढ़ने वाली है। सोमवार को मंडल कार्यालय खुलने के बाद इस मामले की जांच होगी और शिकायत करने वाले यात्री से भी पूछताछ की जाएगी।

वर्जनर
अभी ऐसा कोई मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। सोमवार को कार्यालय खुलने के बाद इसकी जानकारी ली जाएगी। ऐसे मामलों में जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आते हैं। उसके आधार पर जरूर कार्रवाई की जाती है ।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed