फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Raid in Kaithal and seized 240 kg of ghee

कैथल में छापामारी कर 240 किलोग्राम घी किया सीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Raid in Kaithal and seized 240 kg of ghee
अंबाला। प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के समक्ष रविवार को कैथल से आए व्यक्ति ने कांगथली गांव में मिलावटी देसी घी, पनीर और दूध बनाने की शिकायत दी। मंत्री ने मामले में संज्ञान लेते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद कैथल के खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजीव के नेतृत्व में एनडी शर्मा व अन्य स्टाफ सदस्यों ने रविवार दोपहर को कांगथली में छापा मारा। टीम ने वहां से देसी घी, पनीर और अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। इस दौरान टीम ने 240 किलोग्राम देसी घी सीज कर दिया। गौरतलब है कि गृहमंत्री अनिल विज के पास खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग का भी प्रभार है।
विज्ञापन

वहीं, पलवल जिले से आए सेना में तैनात फौजी ने मंत्री विज को शिकायत देते हुए बताया कि उसके पिता की हत्या बीते वर्ष नवंबर माह में हुई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया है। फौजी की शिकायत पर गृहमंत्री विज ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर एसपी पलवल से नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि फौजी दुर्गम सीमाओं पर हमारी हिफाजत में तैनात रहते हैं। इनके परिवार की हिफाजत करना हमारा जिम्मा है। उन्होंने एसपी पलवल को तुरंत मामले की जांच रिपोर्ट भेजने और आरोपियों की गिरफ्तारी में विलंब किन कारणों से हुआ, इसकी रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

इसी तरह, कुरुक्षेत्र निवासी व्यक्ति ने स्वयं पर झूठा मुकद्दमा दर्ज होने की शिकायत की। मंत्री ने एसपी करनाल को मामले में एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए। यमुनानगर में मारपीट व जानलेवा हमला करने के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर फरियादी की शिकायत पर एसपी यमुनानगर को निर्देश दिए गए। बिलासपुर थाने में सरपंच के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी मामले में कार्रवाई नहीं होने की शिकायत स्थानीय लोगों ने दी। गृहमंत्री ने आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने जताई छात्र की हत्या की आशंका
एनडीए की तैयारी कर रहे छात्र की मौत के मामले में डिफेंस कॉलोनी अंबाला निवासी परिजनों ने बताया कि उनके बेटे का शव चरखी दादरी में मुख्य रोड पर खेतों के निकट मिला था। बेटे के शरीर पर चोट के कई निशान थे। उनका आरोप था कि पुलिस इस मामले को हत्या न मानकर सड़क हादसा करार दे रही है। गृहमंत्री विज ने इस मामले में एसपी चरखी दादरी को एसआईटी गठित कर मामले की जांच के निर्देश दिए।

बीएसफ से रिटायर्ड सैनिक से लोन दिलाने के नाम पर ठगी
गृहमंत्री के समक्ष बीएसफ से रिटायर्ड सैनिक ने ठगी के मामले की शिकायत दी। उन्होंने आरोप लगाया कि झज्जर में लोन दिलाने के नाम पर ठगी का खेल चल रहा है। इस मामले में उन्होंने पूर्व में झज्जर पुलिस को शिकायत दी थी, मगर कार्रवाई नहीं हुई। मंत्री विज ने एसपी झज्जर को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed